भारत विकास परिषद ने किया गोमाता को मण्डवाड़ा में लापसी वितरण,

सिरोही(हरीश दवे) ।

द्वारा सेवा एवं जीव दया प्रकल्प के अंतर्गत कर्णेश्वर महादेव गौशाला मंडवाड़ा में गौ माता को 5 क्विंटल लपसी का वितरण किया एवं मुक पक्षियों हेतु कबूतर चौक का किया लोकार्पण ।
परिषद के सचिव मदन सिंह परमार द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मंडवाड़ा गांव के कर्णेश्वर गौशाला में आज परिषद के सदस्यों द्वारा 500 गौ वंश के लिए लगभग 5 क्विंटल लापसी तैयार कर वितरित की गई साथ ही भामाशाह एवं परिषद के सदस्य मोहन लाल पुरोहित द्वारा निर्मित 15 x 15 फीट के जालीदार कबूतर चबूतरे का 125 किलो अनाज डालकर लोकार्पण किया गया । परिषद द्वारा गौशाला परिसर में मुख्य पक्षियों हेतु 11 परिंडे भी लगाए गए । जिनको गौशाला के सेवाभावी कर्मचारी को नियमित भरने एवं सफाई की जिम्मेदारी भी दी गई । इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने इस प्रचंड गर्मी में गौ सेवा एवं मुक पक्षियों की सेवा को जीवन का श्रेष्ठ एवं पुण्य कार्य बताया । इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं भामाशाह मोहन लाल पुरोहित तथा समस्त परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सभी को समर्पण भाव से इस प्रकार की सेवा में जोड़ने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, शाखा सचिव मदन सिंह परमार, कोषाध्यक्ष रत्ताराम सुथार, राजेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र पुरोहित, मोहनलाल पुरोहित, संयोजक सेवा विजय कुमार जैन, संयोजक पर्यावरण भवानी सिंह चौहान, अचलाराम सुथार, हमीर सिंह राव, नगेंद्र सिंह मेड़तिया, मोहनलाल माली, हेमंत कुमार सहित गांव के सेवाभावी गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


संपादक भावेश आर्य



