भाजपा प्रदेश महामंत्री सैनी ने ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में निभाई सहभागिता।

महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
सिरोही(हरीश दवे) ।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी दो दिन के सिरोही जिले के प्रवास दौरान राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित व प्रधान हसमुख मेघवाल के साथ गुरूवार को ग्राम रथ अभियान के तहत संचालित एलईडी वैन के सिरोही शिवगंज विधानसभा में ग्राम पंचायत मोहब्बत नगर, चडुआल और कालन्द्री पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
परचेज महामंत्री सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफा, माला को पहनाकर कर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि ग्राम रात अभियान गांव गांव जाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचने का कार्य कर रहा है जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है भाजपा सरकार की मंशा है कि प्रत्येक वंचित व्यक्ति को योजनाओ का लाभ मिले।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के तहत संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं, विभिन्न विकास कार्य एवं उपलब्ध्यिों को जन जन तक पहुंचाने साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाली ग्राम मीट का प्रचार प्रसार करने के लिए ये ग्राम रथ चलाए जा रहे हैं। इन ग्राम रथों के साथ साथ ही कला जत्था के माध्यम से भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
इस दौरान राज्यमंत्री देवासी ने उपस्थित सभी को ग्रामीणों, पशुपालकों एवं किसानों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने कहा कि ग्राम रथ के गांव गांव मेें पहुंचने से कोई पात्र ना छूटे की मंशा के अनुरूप जन जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर सभी को प्र्रेरित किया जा रहा हैं। सभी योजनाओं का लाभ जरूर लें।
इस दौरान लाभार्थियों को निक्षय किट, सोलर अनुदान स्वीकृति, मंगला पशुबीमा योजना की पॉलिसियां, आवासीय पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ सम्बन्धित दस्तावेज सौंपे गए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि ने बताया कि प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी शुक्रवार को ने सिरोही के सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चनाकर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। उसके बाद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माल साफा पहनाकर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।
इस दौरान जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड, नरपतसिंह राणावत, नैनसिंह पुरोहित, अशोक मेघवाल, दानारायण सिंह, गोपाल माली धीरेंद्रसिंह अरोड़ा, प्रताप परमार, विक्रम सिंह, रघुनाथ माली, गोपाल माली, महेंद्र माली अनिल प्रजापत गोविंद सैनी, गोविंद माली, भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकता एवं आमजन उपस्थित थे।


संपादक भावेश आर्य



