ब्रेकिंग न्यूज़

जनसंघ के संस्थापक सदस्य भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर विधायक जनसुनवाई केंद्र पर आदरांजली कार्यक्रम रखा।

सिरोही(हरीश दवे)।


लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रबल समर्थक, समाज की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सामाजिक उत्थान को समर्पित राजनीतिज्ञ, भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे जनसंघ के संस्थापक सदस्य भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर विधायक जनसुनवाई केंद्र पर आदरांजली कार्यक्रम रखा।
जहाँ जागृत कार्यकर्ताओ ने जनसंघ से भाजपा तक के योगदान व उनके लोक कल्याण के कार्यो पर पुण्य स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट की।
वक्ताओं ने बताया कि बाबोसा ने भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके कार्यकाल को संसदीय विचार-विमर्श और चर्चा के मानकों को बढ़ावा देने के प्रति संकल्पबद्धता के लिए याद किया जाता है।
राजस्थान में भाजपा को मज़बूत करने में उनकी अहम भूमिका रही थी और बाबोसा ने सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्तिगत जीवन पर भी एक अमिट छाप छोड़ी। उनके अनुकरणीय नेतृत्व और हमारे राष्ट्र की प्रगति की दिशा में किए गए अथक प्रयासों के लिए यह देश सदैव उनका आभारी रहेगा।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विरेंद्र सिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य दिलीप सिंह देवड़ा माडाणी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, पार्षद प्रवीण राठौड, महामंत्री कैलाश मेघवाल, आईटी सेल शैतानसिंह परमार, सुनील गुप्ता, महेन्द्र सिंह परिहार ,दिनेश सिंह जमोतरा, माणक चंद सोनी, हरीश दवे, संजय वर्मा, एडवोकेट अनुराधा सिंह, कांतिलाल सेन सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button