भीषण गर्मी में आरक्षण उपवर्गीकरण की मांगों को लेकर भरी हुंकार, मांगा हक, लगाए नारे!

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के विधानसभा क्षेत्र के देवासी व पशुपालक समाज का नही हुआ जुड़ाव,
सिरोही(हरीश दवे)।

डीएनटी और ओबीसी वर्गों के संयुक्त आंदोलन ने सिरोही में जेल भरो प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने आरक्षण उपवर्गीकरण की मांग को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। जिले में वंचित वर्गों के अधिकारों और आरक्षण उपवर्गीकरण की मांग को लेकर जनआंदोलन देखने को मिला राष्ट्रीय पशुपालक संघ, डीएनटी संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित जेल भरो आंदोलन ने पश्चिमी व दक्षिणी राजस्थान की राजनीति और सामाजिक हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है।
पर नगर मुख्यालय के पशुपालन वर्ग व डीएनटी ,ओबीसी समाज की मौजूदगी नही रही।
पशुपालकों की समस्याओं का समाधान कराने और हितों के लिए भीषण गर्मी में जिले के पशुपालक शुक्रवार को सड़क पर उतरे राष्ट्रीय पशुपालक संघ के तत्वावधान में शहर के राम झरोखा मैदान में पशुपालक देवासी समाजबंधु एकत्रित हुए। वहां समाज के लालसिंह रायका के नेतृत्व में समाजबंधुओं ने पशुपालकों के हित को लेकर विचार रखे। उन्होंने कहा कि डीएन्टी वर्ग के लिए 10% रिजर्वेशन की मांग को लेकर 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव जन आंदोलन होगा जिसमें जिसमें सभी डीएन्टी वर्ग के लोगों को आना है अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़नी है। उसके पश्चात रैली के रूप में सभी लोग जिला कलेक्टर पहुंचे वहां जिला कलेक्टर को मांग-पत्र सौंपा गया।



संपादक भावेश आर्य



