जिला कलेक्टर सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी साइकिल से पहुंचे ऑफिस,

*ईंधन व संसाधनों की बचत का दिया संदेश,
सिरोही(हरीश दवे) ।

पश्चिमी एशिया में जारी संकट के दृष्टिगत बढती तेल कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईंधन और संसाधनों की बचत की अपील की है।
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की पहल पर शुक्रवार को विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी साइकिल से अपने अपने कार्यालय पहुंचे।
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर,मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल,तहसीलदार जगदीश विश्नोई,सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक गोविन्द चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने साइकिल पर अपने कार्यस्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील अनुसार सभी को ईंधन एवं संसाधनों की बचत का संदेश दिया।
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिले वासियों से भी अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश के अनुसार जिले वासी भी अपने स्वास्थ्य आदि सभी पहलुओं का ध्यान रखते हुए अगर संभव हो तो सप्ताह में कम से कम एक दिन ईंधन की बचत करें और साइकिल व पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि का उपयोग कर अपने कार्यों की क्रियान्विति करें व अन्य को भी प्रेरित करें।


संपादक भावेश आर्य



