ब्रेकिंग न्यूज़

हिन्दू पंचांग तिथि अनुसार सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर किया उनका पुण्य स्मरण,


सिरोही(हरीश दवे) ।

ज्येष्ठ पक्ष की द्वादशी हिंदू पंचांग तिथि के अनुसार आज होने के कारण सम्राट पृथ्वीराज चौहान का पुण्य स्मरण व पुष्पांजलि कार्यक्रम विधायक जनसुनवाई केंद्र सिरोही पर आयोजित किया गया।
पृथ्वीराज चौहान केवल एक राजा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, धर्म एवं मातृभूमि की रक्षा के प्रतीक थे। उन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध संघर्ष कर देश की अस्मिता की रक्षा की। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
आज आवश्यकता है कि हम अपने इतिहास और महापुरुषों के आदर्शों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार, चरित्र और समाजसेवा में आत्मसात करें। जब युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ेगी, तभी भारत पुनः विश्व में वैभवशाली और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।
कार्यक्रम में विरेन्द्र सिंह चौहान,दिलीप सिंह मांडाणी नारायण सिंह ध्रुबाना आनंदपाल सिंह देवड़ा धानता एडवोकेट प्रकाश माली नरेंद्र चारण वलदरा, जब्बर सिंह चौहान, सूर्यवीर आढा,महावीर सिंह देवड़ा महेंद्र सिंह पोसालिया जितुगर्ग सिन्दरथ,कालूराम देवासी संजय माली मगन मीणा भरत सिंह सहित ने भाग लिया
पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया ।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button