ब्रेकिंग न्यूज़

केपीएल में गूंजा क्रिकेट का महासंग्राम :

चेन्नई सुपर किंग्स और पुणे वॉरियर्स ने फाइनल में बनाई धमाकेदार एंट्री,
सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मैदान में देर रात तक छाया रोमांच और जश्न का माहौल

सिरोही(हरीश दवे)।

खंडेलवाल प्रीमियर लीग केपीएल सीजन-11 के चौथे दिन खेले गए दोनों हाईवोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच, जोश और उत्कृष्ट क्रिकेट प्रदर्शन के गवाह बने। डे-नाईट मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स और पुणे वॉरियर्स की टीमों ने जीत दर्ज कर भव्य फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, टीम समर्थक एवं समाज बंधु मैदान पर उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

केपीएल आयोजन कमेटी के लोकेश खण्डेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पहला सेमीफाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मारवाड़ टाइटंस के मध्य खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के अर्जुन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शानदार 63 रन जड़े, जबकि राहुल ने 32, विनायक ने 31 तथा अल्केश ने 30 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मारवाड़ टाइटंस की टीम चेन्नई के सटीक गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और 18.3 ओवर में 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चेन्नई की ओर से धीरज ने 3 विकेट एवं अर्जुन ने 2 विकेट हासिल किए। इस प्रकार चेन्नई सुपर किंग्स ने 83 रन की बड़ी जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल पुणे वॉरियर्स और स्पार्टन टीम के बीच खेला गया। स्पार्टन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 130 रन बनाए। टीम के मोंटी ने शानदार 60 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे वॉरियर्स की टीम ने 17.4 ओवर में 7 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पुणे की ओर से पारस ने 38 तथा कौशल ने 39 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। गेंदबाजी में दक्ष ने 3 विकेट तथा डॉलर, सतीश और कौशल ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। वहीं स्पार्टन के चिंटू ने 4 विकेट हासिल कर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा।
जैसे ही दोनों टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया, मैदान पर उत्साह और उल्लास का माहौल छा गया। समर्थक मैदान में उतर आए और डीजे साउंड की धुन पर नृत्य करते हुए खिलाड़ियों की जीत का जश्न मनाया। समाज बंधुओं ने भी खिलाड़ियों के साथ इस खुशी में भागीदारी निभाई।

भामाशाहों का हुआ सम्मान और अभिनंदन –

केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले समस्त भामाशाहों एवं लाभार्थी परिवारों का आयोजन कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान एवं अभिनंदन किया गया। आयोजन में रात्रि टूर्नामेंट के लाभार्थी रतनलाल खूंटेटा बालोतरा, यू-ट्यूब लाइव प्रसारण के विजयराज मेडा, मैन ऑफ द मैच के प्रवीण नाटाणी भरोड़ी, बैनर-होर्डिंग के जितेंद्र काछोली, रनरअप ट्रॉफी के भाई-भाई ग्रुप, मैन ऑफ द सीरीज के अहमदाबाद फ्रेंड्स ग्रुप, भोजन-नवकारसी के किशोर भाई पाथावाड़ा, फैब ग्रुप, भीमराज गोल, मोतीलाल सुमेरपुर, निर्मल धनारी, लोकेश खूंटेटा चेन्नई, कांतिलाल सेवाड़ी, प्रदीप कुमार जोधपुर, प्रशस्ति पत्र के नेमीचंद झाडोली, ललित कुमार बड़गांव, सरप्राइज गिफ्ट के राजू कालंद्री, फुटरमल सेवाड़ी, हंजाबाई जावाल, दिनेश झाडोली, चंपत मंडवाड़ा, मुकेश डोडूआ, नैनमल मंडवाड़ा, मनोज भरोड़ी, नैनमल जेला सहित आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लाभार्थी परिवारों का अभिनंदन किया गया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button