वाराही माता का वार्षिक मेला सम्पन्न

31a77a1c-1fe6-48e1-8759-f85e4c7fb373.jpg

सिरोही(हरीश दवे)।

निकटवर्ती श्री वाराही माता मन्दिर फलवदी में हर वर्ष के भाती इस वर्ष ,माँ कुलदेवी कश्यप गौत्र रावल ब्राह्मण समाज का वार्षिक उत्सव (मेला) श्री वाराही माता रावल ब्राह्मण सेवा संस्थान फलवदी के अध्यक्ष जगदीश कुमार व दलपतराम रावल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ! जिसमें भजन कलाकार प्रवीण माली एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी, संस्थान द्वारा मन्दिर में सहयोग कर्ता दानदाताओं का सम्मान किया गया! यह मेला लाभार्थी परिवार हिम्मतराम जोनाराम परिवार फलवदी द्वारा महाप्रसादी रखी गई! मेला लाभार्थी परिवार का साफा एवं माला द्वारा स्वागत किया गया! संस्थान की वाषिक बैठक में जगदीश रावल,दलपतराम रावल फलवदी का कार्यकाल पूर्ण होने पर संस्थान द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष भरतकुमार मनाजी रावल फलवदी एवं कार्यकारणी क़ो सर्व-सहमति से चयन किया गया! मैला हर्ष और उल्लास साथ मनाया गया!

संपादक भावेश आर्य

You may have missed