ब्रेकिंग न्यूज़

ध्वजारोहण के साथ बुधवार से केपीएल डे नाईट क्रिकेट का भव्य आगाज होगा

खण्डेलवाल समाज की प्रवासी टीमें सिरोही पहुंची, अरविंद पवेलियन खेल मैदान पर 5 मई से 10 मई तक होगा टूर्नामेंट, बारिश की वजह से शेड्यूल में आंशिक परिवर्तन की संभावना

सिरोही(हरीश दवे)।

खंडेलवाल समाज का क्रिकेट टूर्नामेंट केपीएल 2026 का बुधवार को अपराह्न 3 बजे मुख्यालय के अरविंद पवेलियन खेल मैदान पर भव्य शुभारभ होगा। ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान, मार्च पास्ट के बाद में प्रथम मुकाबला पुणे वॉरियर्स बनाम साउथर्न स्टार के मध्य मेंच से आयोजन की शुरुआत होगी।

खंडेलवाल प्रीमियर लीग कमेटी के लोकेश खंडेलवाल ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रवासी टिम सिरोही पहुंच चुकी है और डे नाईट टूर्नामेंट के मद्देनजर सभी आवश्यक आयोजन की तैयारीयो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रात्रिकालीन मैच के लिए बड़े विद्युत पॉल पर उच्च स्तरीय लाइट टावर खड़े किए गए हैं। टूर्नामेंट के शुभारंभ समारोह में उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, खंडेलवाल समाज महासंघ अध्यक्ष भगवती प्रसाद नाटाणी, ध्वजारोहण लाभार्थी गणेशमल नाटाणी परिवार सिरोड़ी, डीसीए उपाध्यक्ष सहित अतिथिगण के द्वारा कार्यक्रम का आगाज होगा।

बारिश व आंधी तूफान के चलते मैच शेड्यूल में आंशिक बदलाव की संभावना –

सिरोही में मंगलवार को आए तेज आंधी तूफान व बारिश, ओलावृष्टि के कारण आयोजन स्थल खेल मैदान को नुकसान हुआ तथा बनाई गई क्रिकेट पिच भी क्षतिग्रस्त हुई है जिसको सुधार के लिए आयोजन कमेटी पूरे प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि परिस्थितियों के मद्देनजर मैच शेड्यूल में आंशिक परिवर्तन बुधवार को किया जा सकता है।

बुधवार को यह होंगे सात मैच –

केपीएल का प्रथम मुकाबला दोपहर 3 बजे पुणे वॉरियर्स बनाम साउर्थन स्टार,अपराह्न 4 बजे मरुधरा इलेवन बनाम मारवाड़ टाइटंस, 5 बजे मैसूर रॉयल बॉयज का मुकाबला गुजरात वॉरियर से होगा। इसी प्रकार शाम 7 बजे चेन्नई सुपर किंग बनाम स्पार्टनस, रात्रि 8:30 बजे रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बनाम मुंबई इलेवन ए, रात्रि 10:30 बजे राजस्थान सुपर जेंट्स बनाम आमची मुंबई तथा दिन का अंतिम मुकाबला रात 12 बजे विराट सुपर किंग सूरत बनाम चेन्नई वॉरियर्स के मध्य खेला जाएगा।

टिम की कप्तानी कुशल हाथों में रहेगी –

प्रतियोगिता में कुल 14 टीम भाग ले रही है जिसमें विराट सुपर किंग सूरत के कप्तान विपुल, मारवाड़ टाइटंस के कप्तान विजय, चेन्नई वॉरियर्स के कप्तान सुनील, चेन्नई सुपर किंग के कप्तान राहुल, राजस्थान सुपर जेंट्स कप्तान हितेश, स्पार्टन कप्तान भरत, साउथर्न स्टार कप्तान करण, आमची मुंबई कप्तान सत्येंद्र, पुणे वॉरियर्स कप्तान जितेंद्र, मरुधरा इलेवन कप्तान राहुल कुमार, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आरसीबी कप्तान मदन, मुंबई इलेवन कप्तान तरुण, मैसूर रॉयल बॉयज कप्तान जितेंद्र तथा गुजरात वॉरियर्स टीम के कप्तान भरत अपनी अपनी टीम की कमान संभालेंगे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button