ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री शर्मा ने अजारी धाम में माँ सरस्वती के दर्शन किए

मोर उद्यान बनाने के लिए दिया ज्ञापन

सिरोही(हरीश दवे) ।

राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने आज सिरोही जिले के दौरे के दौरान अजारी में स्थित अतिप्राचीन माँ सरस्वती एवं मारकुंडेश्वर धाम के दर्शन कर वहां माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पुजारी ने उनका तिलक कर माँ सरस्वती की पूजा करवाई।
अजारी धाम में भक्तजन पुष्कर तीर्थ की तरह तर्पण का कार्यक्रम कर अपने परिजनों को यहां बने कुंड में प्रवाहित करते हे। यहां माँ सरस्वती साक्षात रूप में हे। इस धाम में देश भर से भक्तो का आना जाना लगा रहता हे। धाम के पास बने वन क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर बड़ी तादाद में होने से यहां पर वन विभाग ने जनता की मांग पर मोर उद्यान बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा हे इसके बारे में अजारी के खुशवंत सिंह ने मंत्री को माँ सरस्वती की तस्वीर भेंट कर पूरी जानकारी देते हुए मांग की हे कि मोर उद्यान बनाने की आप जल्द स्वीकृति प्रदान करावे।
माँ सरस्वती के परम भक्त एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी ने दूरभाष पर वन मंत्री संजय शर्मा से बात कर उनसे अनुरोध किया कि वे मोर उद्यान इस पवित्र धाम पर बनवा कर राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण का कार्य जल्द स्वीकृत करावे। सिंघी ने बताया कि वन मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे जल्द यह कार्य स्वीकृत कराएंगे।
सिरोही के सामाजिक कार्यकर्ता महावीर जैन ने भी वन मंत्री को एक ज्ञापन भेजकर उनसे मांग की हे कि वे मोर उद्यान एवं बसंतगढ़ के प्राचीन किले को वन विभाग की ओर से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करावे ताकि इस प्राचीन धरोहर तक नई पीढ़ी पहुंच सके। उन्होंने यहां पर हाटबाजार भी विकसित करने का सुझाव दिया हे।
वन मंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक समाराम गरासिया,जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित ,भाजपा महामंत्री नरपत सिंह ,क्षेत्रीय वन संरक्षक जोधपुर,जिला उप वन संरक्षक,एवं स्थानीय रेंजर भी थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button