तेज गर्मी में बारिश की बौछारों ने किया मौसम खुशनुमा,एलएनटी व नगर परिषद की इंजीनियरिंग से हुआ जल भराव।

44f52345-c44e-4e5b-bae1-884f453d78aa.jpg

सिरोंही(हरीश दवे)।

मई महीने में आसमान से सूर्य देवता जैसे शोले बरसा रहे थे।तेज धूप व गर्मी में बाजार भी सुने हो जाते थे व गर्मी से इंसान तो क्या पशु भी बेहाल थे की 4 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली व तेज हवाओ के साथ जिले भर में बारिश हुई व आसमान से ओले गिरे व मौसम खुशनुमा व ठंडा हुआ।
पर बेमौसम की बारिश ने नगर परिषद व एलएनटी व रुडीप की कलाई उजागर कर दी।
व एक घण्टे की बारिश में नगर परिषद कार्यालय,मस्जिद-जेल रोड पूरे बाजार व अनेक स्थानों पे बन्द नालियों,पेडलो व अवैध निर्माणों से तथा विफल सीवरेज योजना की वजह से जगह जगह जल भराव होने से नगर वासियों को भारी परेशानियों को झेलना पड़ा।
राजमाता धर्म शाला,सरजवाब दरवाजा, करानगुआ वास से आगे बाजार व नगर परिषद कार्यालय जाने में आम जन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

संपादक भावेश आर्य

You may have missed