50 वा स्वर्ण जयंती चार दिवसीय महोत्सव का सफल समापन

सिरोही(हरीश दवे) ।

स्थानीय सगरवंशी माली समाज के आराध्य देव श्री भागिरथेश्वर महादेव के प्रतिष्ठा को 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष चार दिवसीय महामहोत्सव का सफलता पूर्वक समापन हुआ
समाज पूर्व सचिव सुरेश सगरवंशी ने बताया है कि मंदिर पर धबजा चढ़ाने व मंदिर में गणपति स्थापना के सतग साथ स्थानीय मंदिर में व समाज की भूमि आयोजन स्थल पर चलने वाले चार दिवसीय समारोह में समाज के महिला पुरुष बच्चे बडी संख्या मे शामिल हुए एवं उल्लास उमंग उत्साह के साथ महिलाओं ने मांगलिक गीतों के साथ समाजजन डीजे साउंड पर झूमते नजर आएं
समाज सचिव गिरीश सगरवंशी ने बताया कि समाज के घर घर तोरण लगाये गए व मेहंदी गुड़ का वितरण के साथ संगीतमयी सुंदर कांड पाठ का भक्तिमय आयोजन हुआ मंदिर में लघुरुद्राभिषेक हवन का अनुष्ठान हुआ
वही समाज द्वारा मंदिर से आयोजन स्थल तक 208 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा में हजारों पुरुष महिला बच्चे शामिल हुए जो बेंड डीजे पर झूमते नजर आये
आयोजन हेतु समाज की भूमि पर विराट पांडाल बनाया गया था जिसमे महाप्रसादी के साथ विविध कार्यक्रम सम्प्पन हुए
आज के समय मे बुजर्गो के प्रति अलगाव, तिरस्कार व अपमान देखा जाता है तो समाज द्वारा 75 वर्ष से अधिक आयु के करीब तीन दर्जन से अधिक वरिष्ठजनों का साफा शाल स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया
समाज भूमि का पंडित द्वारा पूजा विधि कर भुमि पूजन किया गया तो पर्यावरण के लिए पीपल व बिल पत्र के पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया
रात्रि में भजन संध्या ,मनोज रिया &पार्टी दिल्ली द्वारा मंच पर आकर्षक विविध झांकी ने देर रात तक समाज जनो को बेठने हेतु मजबूर किया
इस अवसर पर श्री श्री संत जोगपुरीजी महाराज कोजरा,संत श्री भास्करपुरीजी महाराज चाचोड़ी, सूरदास मोहनजी महाराज के सानिध्य मिला और चढ़ावा भाग्यशालियो का साफा दुप्पटा पहनाकर समाज द्वारा सम्मान किया गया
सांसद लुम्बाराम चोधरी पहुचे शोभायात्रा में
समाज द्वारा मंदिर से शहर के मुख्य मार्गो होते विराट शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें घोड़े , उठ गाड़ी, बेंड ,DJ साउंड, रथ ,पालकी महिला पुरुष बच्चे हजारों की संख्या में शामिल हुए तो सांसद लुमबाराम चोधरी शोभायात्रा में शामिल हुए सभी लोगो ने नाचते गाते उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।
ओटारामजी देवासी -संयमजी लोढ़ा पहुचे मेले में
समाज द्वारा आयोज्य प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रोहत्सान समारोह में राज्य मंत्री ओटारामजी देवासी व पूर्व विधायक संयम लोढा जिनका समाज कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह डेकर साफा पहनाकर सम्मान किया गया गया ओर समाज के टॉपर व उत्कृष्ट अंक लाने वाले विधार्थियो को प्रोत्साहन हेतु पृस्कृत किया गया जिसमे स
दसवीं बोर्ड में 95.50 % अंक लाकर काव्या विनोदजी सगरवंशी समाज की टॉपर बनी जिसे समाज सम्मान से
सम्मानित किया गया
इस अवसर पर मंत्री देवासी ने इस अवसर पर समाज को हर पल सहयोग हेतु आश्वस्त किया पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने नारी शिक्षा पर समाज को ओर जागरूक होने का आह्वान किया
गुजरात मध्यप्रदेश राजस्थान के दूर दराज से पधारे समाज प्रधिनिधियो पँचगण का भी साफा माला स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया सभी आगंतुक मेहमानों के आवास व्यवस्था के साथ भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई और समाजजनों ने महाप्रसादी का लाभ लिया व बढ़चढ़कर चढ़ावे लाभ लिए
समाज अध्य्क्ष बाबूलाल सगरवंशी ने आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी कमेटी सदस्यों कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया और सभी समाज जनो का आभार प्रकट किया
सुरेश सगरवंशी अनुसार आयोजन में उपाध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्य्क्ष शैतान कुमार,सहसचिव दिनेश, सह कोषाध्य्क्ष दिनेश चंद्र व पूर्व अध्य्क्ष नवल किशोर कमेटी सदस्य पार्षद अनिल सगरवंशी, नारायणलाल, कालूराम ,हरीश कुमार मुकेश,जितेंद्र, राजु रोक,कमल, अर्जुन, विनोद के साथ व्यव्स्था में कार्यकर्ता रामचंद्र, आशीष, गोविंद, गुणवंत,अमृत,रामलाल, नरेश,केलाश,राहुल, महेंद्र,अशोक,ललित, कुलदीप,तरुण,
घेवरचंद, बलराम, राजेश, शंकरलाल,चन्द्रदेव,रविकुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने सहयोग किया


संपादक भावेश आर्य

