ब्रेकिंग न्यूज़

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित


सिरोही(हरीश दवे) ।

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिला कलेक्टर तोमर ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारी माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सड़क के राष्ट्रीय राज मार्ग के आरओडब्ल्यू के अधीन अवैधानिक अतिक्रमण गतिविधियों को तुरन्त प्रभाव से सख्त कार्यवाही कर हटाने के निर्देशों की पालना से अवगत करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने परिवहन विभाग को राह-वीर योजना एवं पीएम राहत योजना का अधिकतम प्रचार-प्रसार करने की बात कही।
जिला कलेक्टर ने जिले के ब्लैक स्पॅाट सर्वोत्तम होटल से हनुमान टेकरी खडात तक-आबूरोड सदर, चन्द्रावती पुल से अमरनाथ महादेव मंदिर रोड तक-रीको आबूरेाड सर्विस रोड़, श्रीराम होटल कट से एचआर पैट्रोल पम्प तक-सरूपगंज, आम्बेश्वरजी कट से मेडिकल के बीच-पालडी एम, अजारी से जनापुर चैराहा-पिण्डवाडा, सारणेश्वरजी महादेव मंदिर कट पर सुधारीकरण, शिवगंज कस्बे में जाने वाली सड़क के सुधारीकरण तथा एनएच-62 पर बारी घाटा जंक्शन के सुधारीकरण के संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दियेे।
उन्होंने एनएचएआई के सभी सड़कों पर 75.0 मीटर के श्रोत में आने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए पाबन्द किया, सभी सड़कों पर एमओआरटीएच के मानकानुसार दिशा निर्देश बोर्ड, संकेतक बोर्ड व अन्य चेतावनी बोर्ड लगाने के लिए पाबन्द किया एवं जिला स्तरीय कमेटी गठन कर समस्त सडकों की सम्पूर्ण आॅडिट कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डाॅ. राजेश गोयल, अति. पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस, पीडब्ल्यूडी एस.ई आर.सी.बराडा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button