एलईडी वेन के बड़गांव पहुचने पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री देवासी सम्मिलित हुए

सिरोही(हरीश दवे) ।

ग्राम रथ अभियान के तहत राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सोमवार को रथ के बड़गांव पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच और जनहित की प्रतिबद्धता के कारण राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्याे की सफल क्रियान्विति सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक पात्र तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्हांेने कहा कि ग्राम रथ के माध्यम से जहां योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार होगा वहीं प्रत्येक पात्र लाभ लेने के लिए प्रेरित होगा। इन रथों के माध्यम से 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है और प्रचार सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है।
इस दौरान कला जत्थे के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। वहीं एलईडी वैन में आॅडियो विडियों माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। वैन के साथ आई सुझाव पेटी में लोगों द्वारा सुझाव भी दर्ज करवाए गए।
इस दौरान आमजन ने विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाएं भी प्रस्तुत की जिसके संबंध में राज्य मंत्री देवासी ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने और राहत पहुचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार आशुराम नायक, प्रताप परमार, दिनेश मीणा, छैलसिंह, थानाराम सहित अन्य उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य


