पश्चिम बंगाल में अत्याचारी हिन्दू विरोधी शाशन को उखाड़ चुनाव परिणामो ने इतिहास रचा-राज्य मंत्री देवासी,सरजावाव दरवाजे में भाजपाइयों ने मनाया जश्न,

सिरोही(हरीश दवे)।

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त प्रचंड जनादेश के उपलक्ष्य में आज सिरोही भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी,राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,सांसद लुम्बाराम चौधरी, प्रदेश प्रतिनिधि एड.वीएस चौहान,जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित व सदाबहार नगर मण्डल व कार्यकर्ताओं के साथ विजय उत्सव मनाया।पटाखे फोड़े व एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कार्यकर्ताओ का मुंह मीठा करवाते हुए कहा की पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत लोकतंत्र के इतिहास में भाजपा की स्वर्णिम ऐतिहासिक जीत है।
देश की आजादी व भक्ति,साहित्य,संस्कृति के आंदोलन में बंगाल की अहम भूमिका रही है।
हमारे जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बंगाल से कश्मीर को बचाने व धारा 370 व अखण्ड भारत के लिए जो बलिदान दिया था। उनके स्वप्नों को पूरा करते हुए पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व व गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के रास्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सुनियोजित चुनावी प्रबन्धन व तृणमूल कोंग्रेस के अत्याचारी, हिन्दू विरोधी,संविधान विरोधी भरस्टाचारी सरकार के शाशन को जनता के आशीर्वाद से भाजपा व संघ के कार्यकर्ताओं ने दशको के संघर्ष के बाद उखाड़ फेंका व पश्चिम बंगाल में भाजपा का परचम लहराया।
उन्होंने बंगाल के कार्यकर्ताओं बंगाल की जनता,चुनाव आयोग को भय मुक्त निष्पक्ष मतदान के लिए आभार जताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी ने कार्यकर्ताओ के साथ खुशी का इजहार करत्ते हुए कहा की कहा की यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता के अटूट विश्वास तथा गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रभावी संगठन कौशल का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया
उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओ की मेहनत और संकल्प से आज माँ गंगा के उद्गम गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक, भाजपा का भगवा ध्वज अटूट और अडिग लहरा रहा है।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने तीनों राज्यो में मिली प्रचण्ड विजय को पीएम मोदी व भारत सरकार की जन हितेषी नितिंयो व विकसित भारत के संकल्प व लोकतन्त्र की जीत बताया।

संपादक भावेश आर्य

