ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया में धांधली के आरोप में भाजपा नेता ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन

सिरोही(हरीश दवे) ।

सांसद जालोर सिरोही के प्रयासों से जिला मुख्यालय को केन्द्रिय विद्यालय की सौगात मिली नया भवन बनने से पूर्व ओल्ड बिल्डिंग परिसर में केंद्रीय विद्यालय भी शुरू हो गया पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अपनी मनमर्जी से लॉटरी कर धांधली कर अभिभावकों को परेशान कर नियमानुसार प्रवेश से वंचित किया जा रहा है।
जिसको लेकर भाजपा नेता महिपाल सिंह चारण ने कार्यवाही की मांग जिला कलेक्टर से कर केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की पारदर्शी व्यवस्था बनाने की मांग की व सांसद व राज्य मंत्री को भी पत्र लिखा।

भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष व समाज सेवी महिपाल सिंह चारण ने जिला कलेक्टर को दिए शिकायती पत्र मे बताया की गत 17 अप्रैल को मेरे परिचित का सुबह 11:00 बजे फोन आया और बोला की मेरे बच्चे का प्रवेश के लिए केन्द्रिय विद्यालय सिरोही में आवेदन किया था। तथाा निमयानुसार फोर्म ऑफ्लाईन जमा करवाया था। लेकिन मेरे पुत्र का उक्त विधालय में प्रवेश हुआ या नहीं हुआ इसका पता कर बताये जिस पर मैं विधालय गया वहा पर मौजूद प्रिंसिपल श्री खान से पुछा की किन किन छात्रो का प्रवेश उक्त विद्यालय मे हुआ है तो उन्होने मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए कहा की बाहर लिस्ट लगी हुई है देखलो में ऐसी कोई जानकारी नही दूंगा तब मेने पुछा की आपके द्वारा जो स्थानिय स्तर छात्र प्रवेश के लिए लॉटरी करवायी गई है नियमानुसार उसका विडियोग्राफी करना अनिवार्य है तो प्रिसिपल इस बात को लेकर से भाडग गये और कहा की में मेरी मर्जी से काम करता हूँ कोई भी मेने विडियोग्राफी नही करवाई मेने मात्र फोटो खिचवा कर लोटरी करवा दी है। अब तुम्हे जो करना है वो कर लो।
चारण ने जिला कलेक्टर को आंशका जताई की उस लॉटरी प्रक्रिया में बहुत बडी धांधली होने की सम्भावना है अतः पुनः इस लॉ टरी को निरस्त कर विडियोग्राफी के साथ में लॉटरी करवाई जाये व संबंधित अधिकारी के खिलाफ मे उचित कार्यवाही की जावे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button