ब्रेकिंग न्यूज़

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ गोयल ने किया निरीक्षण


सिरोही(हरीश दवे) ।

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल और एएसपी किशोर सिंह चौहान ने रविवार को आयोजित नीट परीक्षा के तहत जिले के समस्त 6 केंद्रों भाटकड़ा स्कूल,नवीन बिल्डिंग भवन,गर्ल्स स्कूल,गर्ल्स कॉलेज,विज्ञान एवं कला महाविद्यालय परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान डीओआईटी के संयुक्त निदेशक गोविंद चौधरी एवं केवी के प्राचार्य परीक्षा समन्वयक ओम प्रकाश जाखड़ व संबंधित स्टाफ मौजूद था।
गौरतलब है कि जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में नीट के परीक्षार्थियों के लिए गर्मियों के दृष्टिगत छाया पानी,दवाइयां,ओआरएस आदि की माकूल व्यवस्थाएं की गई थी।वहीं रोडवेज द्वारा हेल्प डेस्क की स्थापना भी की गई थी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button