ब्रेकिंग न्यूज़

हर लड़की का आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होना बेहद जरूरी – संयम लोढ़ा

लोढ़ा ने देवनारायण बालिका विद्यालय विद्यार्थी उपयोगी सामग्री का किया वितरण

सिरोही(हरीश दवे) ।

पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहा है कि आज की परिस्थितियों में हर लड़की का आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बड़े से बड़े सपने हमें देखने चाहिए और सपने देखने पर ही हम प्रयास कर सकते हैं और हमें अपना तय मुकाम प्राप्त हो सकता है। उन्होंने लड़कियों से कहा कि वह अपने जीवन में मैरी कॉम, कल्पना चावला, कर्नल सफिया कुरैशी के जीवन को रखें, उनके कार्य को रखें जिससे उनके भीतर का व्यक्तित्व न केवल मजबूत हो और अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ने में भी उनको अपने भीतर से सामर्थ्य प्राप्त हो।

लोढ़ा देवनारायण बालिका विद्यालय में जैन आचार्य रत्नाकर सूरी की प्रेरणा से भामाशाह भरत सिंघवी के द्वारा विद्यार्थी उपयोगी सामग्री वितरण के कार्यक्रम में बालिकाओं से संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में अभी भी बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। मैं तुम सभी बालिकाओं के अभिभावकों को धन्यवाद दे देता हूं कि वह आवासीय विद्यालय में तुम सबको पढ़ने के लिए रजामंद हुए हैं। लोढ़ा ने कहा कि वैदिक काल से ही हमारे संस्कृत में स्त्रियों की शिक्षा रही है आज हम जिन मेघावी छात्राओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान करते हैं, वह गार्गी वैदिक काल की विदुषी महिला थी जिनके ज्ञान का सबने लोहा माना था। भारत में देवी सरस्वती को शिक्षा का प्रतीक माना जाता है इससे हमें अंदाजा हो जाना चाहिए कि हमारी विरासत क्या है, हमारी परंपरा क्या हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लोढ़ा ने बालिकाओं से संवाद भी किया और उनसे कई तरह के उनके व्यक्तित्व से जुड़े सवाल किया जिससे उनका और अधिक विकास हो सके। उन्होंने सहशैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षा के स्तर खानपान के स्तर की भी जानकारी ली।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परीक्षा परिणाम और विद्यालय की स्वीकृत क्षमता, उपयोग हो रही क्षमता आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण पुरोहित ने बताया कि उनके पास दो विद्यालयो का कार्यभार हैं। देवनारायण का उनके पास अतिरिक्त कार्यभार है। विद्यालय में सभी शिक्षक संविदा पर आधारित ही है। और विज्ञान संकाय में अभी सिर्फ 11वीं कक्षा शुरू हो पाई हैं, अगले वर्ष से 12वीं कक्षा शुरू होगी।

इस दौरान भामाशाह भरत सिंघवी, श्रीमती चंद्रा सिंघवी और सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उपयोगी सामग्री का वितरण किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button