ब्रेकिंग न्यूज़

भगवान श्री विश्वकर्मा जी का चतुर्थ वार्षिकोत्सव संपन्न।

सिरोही(हरीश दवे) ।

सुथारवास में स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर हजारों की संख्या में सुथार समाज के गणमान्य समाज बंधुओ ने भाग लिया।
समारोह की शुरुआत पाट एवं जाजम द्वारा की गई जिसके बाद चढ़ावो का कार्यक्रम हुआ जिसमें आगामी पंचम वार्षिकोत्सव के लिए महाप्रसादी का चढ़ावा श्रीमती लक्ष्मी देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री दयालाल जी पुत्र श्री खुशाल जी मिस्त्री द्वारा लिया गया।
श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण जी भीमा जी ने बताया कि इन्हीं लाभार्थी परिवार द्वारा इस वर्ष महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया था चढ़ावे के कार्यक्रम के बाद भगवान श्री विश्वकर्मा प्रभु की महाआरती संपन्न हुई तत्पश्चात सिरोही शहर में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो सुथार समाज बंधुओ ने अति उत्साह पूर्वक भाग लिया। शोभा यात्रा में बेंडबाजे डीजे,रथों एवम झांकियां के साथ लोग नाचते झूमते हुए शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए ।
आज के महोत्सव के लिए भगवान श्री विश्वकर्मा जी का मंदिर बहुत ही आकर्षक रूप से सजाया गया था और हजारों की संख्या में लोगों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के दर्शन का लाभ लिया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण लाल भीमाराम, सचिव चम्पत लाल शिवलाल सुथार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, उपाध्यक्ष अचलाराम पेकाराम, सहसचिव किशोर कुमार बाबूलाल,सहकोषाध्यक्ष वीसाराम केराराम,रमेश,योगेश,नरेश,हजारीमल,केसाराम,थानाराम,हिम्मतराम,नारायण लाल,बाबूलाल,जेठाराम,गणेशराम,उकाराम,जवानाराम,मंसाराम सुथार,मांगीलाल, दलाराम,देवाराम,अमृतलाल,लालाराम,शांतिलाल एवं अन्य गणमान्य बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन मुकेश सुथार द्वारा किया गया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button