गायत्री मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ नौ कुण्डीय हवन

नौ मुख्य यजमानों एवं 36 दंपतियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ यज्ञ में अर्पित की आहुतिया
सिरोही(हरीश दवे) ।

अप्रलल्ल होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से जल्दी प्रसन्न होते है भगवान यज्ञ से की कामना के साथ शहर के गायत्री मंदिर में गुरूवार को शिव परिवार की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने नौ कुण्डीय यज्ञ में आहुतियां अर्पित की पुष्कर से पधारे सुरेश शर्मा एवं देवेन्द्र साहू ने वैदिक मंत्रोचार के साथ नौ मुख्य यजमानों एवं 36 दंपतियों को श्रद्धा और भक्ति के साथ यज्ञ में आहुतिया अर्पित करवाई। शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
गायत्री परिवार की प्रधान ट्रस्टी रंजन देवी ने बताया कि गायत्री मंदिर में नवनिर्मित महाकाल मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के निमित दुसरे दिन गुस्रूवार को प्रातःं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन विधि-विधान से संपन्न कराया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यज्ञ में शामिल दंपतियों ने पूरे श्रद्धाभाव से आहुतियां अर्पित कीं और अपने परिवार तथा देश समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि“यज्ञ में देवता, आहुति, वेद मंत्र, ऋत्विक और साधना संपन्न का महत्व है। हवन कुंड में अग्नि के माध्यम से देवता को हवि पहुंचाने की प्रक्रिया है।
उन्होने बताया कि शाम को सभी मुर्तियों को अधिवास करवाया गया जिसमें जलाधिवास,फलाधिवास,घृताधिवास,अन्नाधिवास,शयनाधिवास करवाए गये दिन में श्री सुक्त का पाठ ,दुर्गा सप्तशति पाठ ,शिव जाप किया गय । आचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि मूर्ति को अधिवासों के माध्यम से दिव्य उर्जा का संचार कर उसे सजीव विग्रह बनाती है।
इस अवसर पर ट्रस्टी इन्द्रा खत्री,संतोष प्रजापत,शुचिता गोमतीवाल,शालिनी वर्मा, पूर्व प्रधानट्रस्टी रमेश गोमतीवाल,संरक्षक भगवानदास चौहान,जिला संयोजक नारायण पुरोहित, भवानीशंकर रावल,हंसमुख प्रजापत,गणेश प्रजापत,प्रशात दवे शेखर सक्सेना,जावाल के जवाहरमल पुरोहित,विनय सोलंकी,चंपालाल खत्री,हितेश खण्डेलवाल,शैतानसिंह डाबी,पवन आर्य,संजय कुमार वर्मा,विजयलक्ष्मी धाबाई,निर्मला आचार्य, मंजू देवी, सत्या देवी, ओम कंवर, भगवती देवी,जरावी बाई, लतिका, विमला,रंजना गर्ग,,दिवा बाई, कंकुबाई, इंद्रादेवी, खुशी, राखी विजय, योगेश प्रजापति, शांति देवी, हिरल, प्राची संतोष, कमला,दरिया बाई प्रेम,जिगिशा, परिवाजक राधेश्याम ,मोहनलाल सैनी,जालोर से गिरधारीलाल,छोगाराम चौधरी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
आज होगी पूर्णाहुति एवं प्राण प्रतिष्ठा
24 अप्रेल को प्रातः भगवान के अभिषेक व विभिन्न अनुष्ठान के बाद शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति होगी उसके बाद भक्तो को प्रसादी वितरण की जाएगी।



संपादक भावेश आर्य



