50 वा स्वर्ण जयंती महोत्सव की तैयारी में जुटा सगरवंशी माली समाज

सिरोही(हरीश दवे) ।

स्थानीय सगरवंशी माली समाज के आराध्य देव श्री भागिरथेश्वर महादेव के प्रतिष्ठा को 50 साल पूरे होने पर इस बार स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में 50वा महा महोत्सव को भव्यता से मनाने के युवा बड़े बुजुर्ग माता बहने पूरे उत्साह से तैयारियों में लगे हुए है
समाज पूर्व सचिव सुरेश सगरवंशी ने बताया है कि स्थानीय मंदिर में 24 अप्रैल से ही माता बहनों द्वारा मांगलिक गीतो के साथ सांझी लाने का कार्यक्रम होगा व समाज अध्य्क्ष बाबूलाल सगरवंशी के सानिध्य में समाज के वरिष्ठजनों द्द्वारा इस बार राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश में प्रवास कर समाजजनों को निमंत्रण दिया जा रहा है
समाज सचिव गिरीश सगरवंशी ने बताया कि दिनांक 28 अप्रैल से 01 मई तक चार दिवस्य भव्य आयोजन समाज की भूमि पर होगा उसके लिए अलग अलग टीमो द्वारा पत्रिका वितरण , मंदिर सजावट, अतिथि सम्मान, धार्मिक अनुष्ठान,कलश यात्रा,भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा , महाप्रसादी, आवास व्यवस्था सहित विविध कार्यो की जिम्मेवारी निभायी जा रही है
आयोजन में होंगे मुख्य अतिथि
राजस्थान सरकार में मंत्री श्री ओटारामजी देवासी, सांसद लुम्बारामजी चौधरी व पूर्व विधायक संयम लोढ़ा होंगे वही सम्मानीय अतिथि समाज के जन प्रधिनिधि , समाज के अध्यक्ष – प्रमुख पंच गण महामहोत्सव में शिरकत करेंगे
सुरेश सगरवंशी ने बताया कि महोत्सव को भव्य दिव्य सफल बनाने हेतु कोषाध्यक्ष शैतान कुमार ,उपाध्यक्ष,अशोक कुमार , दिनेश कुमार,नारायण लाल, कालूराम, मुकेश, पार्षद अनील,दिनेश चंद्र, नवलकिशोर, जितेंद्र , रामचन्द्र, राजेन्द्र,कमल कुमार, अर्जुन,राहुल,महेंद्, ललित, विनोद तरुण,गोपाल, गोविंद, अमृत,कैलाश सभी समाजजन युवा पूरे उत्साह के साथ जिमेवारी निभा रहे है


संपादक भावेश आर्य



