पुलिस अधीक्षक राठौड़ ने पावापुरी का अवलोकन किया

सिरोही(हरीश दवे) ।

नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक आइपीएस श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने पहली बार श्री पावापुरी तीर्थ-जीव मैत्री धाम में पहंुच कर श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ के दर्शन किए ओर गोशाला में कामधेनु गौमाता की पूजा कर पशु चिकित्सालय में भर्ती गोवंश के इलाज को देखा। उन्होंने गौशाला में पशुओं को लालन पालन एवं खानपान की व्यवस्था को देखा ओर ग्वालों से बातचीत कर जानकारी ली ओर उन्होनें कहा कि अबोल पशुओं की सेवा का अदभुत कार्य पावापुरी ट्रस्ट पिछले 26 वर्षो से लगातार कर रहा हैं जो सराहनीय हैं। उन्होंने के पी संघवी आर्ट गेलरी में लगी 111 हस्त पेंटिंग्स ओर वहां पर पावापुरी तीर्थ पर 20 मिनट की नई बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 2026 को देखा। ट्रस्ट की ओर से मैनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने उनका स्वागत करते हुऐ तीर्थ गोशाला एवं पूरे परिसर के बारे में पूरी जानकारी देते हुऐ बताया कि तीर्थ में 25 वर्ष में अब तक 90 लाख यात्रियों का आगमन हुआ है। उन्होंने विजिट बुक में लिखा कि तीर्थ में आने पर बड़ा सुकून मिला और इसके संस्थापक के पी संघवी परिवार बधाई के पात्र है जिन्होंने अपनी मातृभूमि में एक अदभुत तीर्थ व गौशाला बनाकर धर्म व जीवदया का एक बड़ा धाम बनाकर राजस्थान को एक बड़ी सौगात दी ओर स्थानीय लोगों को स्थाई रोजगार व व्यापार भी उपलब्ध कराया। ट्रस्ट की ओर से उनका साफा पहना कर बहुमान किया गया।



संपादक भावेश आर्य



