एसडीएमसी ने किया प्रतिभाओं का सम्मान, भगवती ने 96% अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव,

पढ़ाई के साथ सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन,
मेगा पीटीएम में अभिभावकों व विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी,
सिरोही(हरीश दवे) ।

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में आयोजित मेगा पीटीएम कार्यक्रम में छात्राओं की प्रतिभा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, एसडीएमसी सदस्यों एवं विद्यालय परिवार की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री एवं पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन, परीक्षा परिणाम की गुणवत्ता एवं समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर कक्षा 10वीं की छात्रा भगवती प्रजापत (पुत्री विनोद कुमार प्रजापत) ने 600 में से 576 अंक (96%) प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उसे माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय परीक्षा में उर्वशी प्रजापत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सराहना हासिल की, जिन्हें भी सम्मानित किया गया।विद्यालय में एलकेजी से कक्षा 11वीं तक के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।कला,वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के उत्कृष्ट परिणामों के साथ प्रत्येक कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पीटीएम सचिव अनिता चौहान, परीक्षा प्रभारी व्याख्याता प्रतिभा आर्य, प्राइमरी प्रभारी चन्द्रकान्ता चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।पुरस्कार वितरण की व्यवस्था श्रीमती देव कुंवर (धर्मपत्नी हरिसिंह राव, पोसालिया) की पुण्य स्मृति में महिपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह एवं कीर्तन पाल सिंह द्वारा की गई।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन कुमारी, वर्षा त्रिवेदी, देवी लाल, एसडीएमसी सदस्य हंसाराम रावल, पींकी देवी , वरिष्ठ व्याख्याता महेंद्र कुमार प्रजापत लता किरण बंसल भगवत सिंह देवड़ा तृप्ति दबी पारस कुमार राजपुरोहित जय शर्मिला डाबी कल्पना चौहान दिनेश कुमार सुथार ममता कोठारी कुसुम परमार सरदार सिंगल रमेश कुमार मेघवाल भारतीय सुथार सोनम राठौर बृजेश कुमार पालीवाल गणपत राज खत्री शिवानी राठौर कीर्ति सोलंकी कामिनी रावल संतोष कुमार तुलसी देवी गीत देवी रति बाई सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ, एसडीएमसी सदस्य,अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम ने न केवल छात्राओं को प्रोत्साहित किया, बल्कि शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण को भी मजबूत किया।



संपादक भावेश आर्य



