राम नवमी पर निकलेगी दो शोभायात्रा,पुलिस प्रशाशन ने किया फ्लैग मार्च, लिया सुरक्षा का जायजा,

सिरोही(हरीश दवे) ।

देवनगरी सिरोही में रामनवमी महोत्सव के अवसर पर नगर में दो शोभायात्राये निकलेगी।
सुबह 10 बजे महामंदिर से महन्त सीताराम दास के सानिध्य में महामंदिर से शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से रामझरोखा मन्दिर व पुनः नीलमणि चोक पैलेस रोड होते हुए महामंदिर पहुचेगी जहां महा आरती होगी।
वही हिन्दू महोत्सव समिति सिरोही के तत्वावधान में दोपहर दो बजे विशाल शोभायात्रा रामझरोखा मन्दिर प्रांगण से भटकड़ा, संपूर्णानंद कॉलोनी,बस स्टैंड,सरजवाब दरवाजा,सदर बाजार, नीलमणि चौक,नयावास,पेलेस रोड व प्रमुख मार्गों से होते हुए महामन्दिर पहुचेगी।
जहां महाआरती होगी।
रामनवमी महोत्सब में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के प्रबन्धन को लेकर जिला पुलिस प्रशाशन ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल,जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, एएसपी किशोर सिंह,एसडीएम हरिसिंह देवल,पुलिस उप अधीक्षक मुकेश चोधरी,तहसीलदार जगदीश विश्नोई,नगर परिषद,डिस्कॉम व जिला व पुलिस प्रशाशन ने शोभायात्रा के पथ पर फ्लैग मार्ग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
व मातहत अधिकारियों को आवस्यक निर्देश दिए।



संपादक भावेश आर्य



