राष्ट्र सेविका समिति ने नवरात्रि का उत्सव मनाया

सिरोही(हरीश दवे) ।

शहर के हाउसिंग बोर्ड में कालीबाई उद्यान में राष्ट्र सेविका समिति ने नवरात्रि का उत्सव अत्यंत उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने शाखा पर ध्वजारोहण ,वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति गीतों के माध्यम से शक्ति की आराधना की और वर्ष भर के लिए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
राष्ट सेविका समिति की जिला सहकार्यवाहिका अनिता चवहाण ने बताया कि यह समिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुरूप काम करने वाली महिलाओं का एक प्रमुख संगठन है। इस समिति के गठन के 90 वर्ष हो गये है। उन्होने बताया कि नववर्ष प्रतिपदा एवं नवरात्रि पर्व पर हाउसिंग बोर्ड की अहिल्या बाई शाखा में मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू जादौन, श्रीमति उषा माथुर एवं सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका लाड़कंवर के सानिध्य में राष्ट सेविका समिति द्वारा स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें 60 मातृ शक्ति एवं लगभग़ 20 बालिकाओं और बालगोपाल ने भाग लिया।
उन्होने बताया कि महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भारत माता एवं मां दुर्गा की पूजा अर्चना की उषा माथुर,पवन आर्य,सुमन शर्मा एवं टोली ने गजानंद जी मेरे घर में पधारो,अम्बे माता के भजन गाये उसके बाद गरबा-डांडिया के साथ भक्तिमय उत्सव मनाया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका चित्रलेखा जोशी ने चैत्र नवरात्रि को शक्ति की पूजा को समर्पित त्योहार बताया उन्होने कहा कि नवरात्रि पर्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में व्याप्त लिंग असमानता एवं महिला विरुद्ध हिंसा विशेष रूप से कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम करने का एक अवसर भी है। जोशी ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति की एक महान परंपरा का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में महिलाओं के महत्व और शक्ति को उजागर करता है, और इस दौरान किया जाने वाला कन्या पूजन का अनुष्ठान महिला सशक्तिकरण के महत्व को दर्शाता है। कार्यक्रम का सचालन श्रीमति अनिता चव्हाण, अनुपमा राठौर एवं रश्मि बिष्ट द्वारा किया गया।


संपादक भावेश आर्य



