ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी की गई

सिरोही(हरीश दवे)।

भारत सरकार की फ्लेगशिप योजना ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’’ अंतर्गत प्रधानमंन्त्री द्वारा 13 मार्च को सांय 5.00 बजे गुवाहाटी, असम में आयोजित ‘‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’- के अवसर पर 22वीं किश्त जारी की गई। जिसके तहत देशभर में 9 करोड 32 लाख से अधिक किसानों को रूपये 18,650 करोड की सम्मान राशि का हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में अंतरित की गई। जिसमें राजस्थान राज्य के 66.76 लाख किसानों को राशि रूपये 1335.20 करोड का लाभ प्राप्त हुआ। राज्य स्तर पर जयपुर से मुख्यमंत्री महोदय भजनलाल शर्मा के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलें के पात्र 80279 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त राशि रूपये 16.05 करोड का लाभ प्राप्त हुआ। जिला स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरोही के सेमिनार हॉल में सांयः 5.00 बजे राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, माननीय जिला प्रमुख महोदय अर्जुनराम पुरोहित, जिला कलक्टर श्रीमति अल्पा चौधरी, पूनाराम चोयल प्रबन्ध निदेशक सीसीबी सिरोही एवं जिले के जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिलें के लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि की राशि का हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यमंत्री ओटाराम देवासी द्वारा जिलें के किसानों को संबोधित करते हुए किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने पर बधाई देते हुए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों की महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तृत विवरण देते हुए लाभ प्राप्त करने हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर पूनाराम चोयल प्रबन्ध निदेशक सीसीबी सिरोही ने दी सिरोही सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस वर्ष जिलें में 5 गोदाम राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किये गये। शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसली ऋण वितरण के तहत जिलें के 50160 कृषकों को राशि रूपये 272.54 करोड का ऋण दिया गया। गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत 1483 पशुपालकों को राशि 14.43 करोड का बिना ब्याज का ऋण वितरण किया जो कि राज्य में लक्ष्य प्राप्ति प्रतिशत में सबसे अधिक है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button