ब्रेकिंग न्यूज़

26 मार्च को रामनवमी महोत्सव को लेकर जोर शोर से तैयारी शुरू


रामनवमी महोत्सव की पत्रिका किया विमोचन


सिरोही 14 मार्च(हरीश दवे) ।

आगामी 26 मार्च को आयोजित होने वाली राम नवमी शोभायात्रा के निमंत्रण पत्रिका व पोस्टर का हिन्दू महोत्सव समिति के अध्यक्ष किशन लाल सेन की अध्यक्षता मेँ विमोचन किया गया इस अवसर पर शहर के 22 बस्तियों के प्रमुख, मातृशक्ति व भाजपा,निर्दलीय पार्षदों व हिन्दू युवाओ की मौजूदगी रही। हिन्दू महोत्सव समिति के अध्यक्ष किशन लाल सेन ने बताया कि गुरुवार 26 मार्च को रामझरोखा मंदिर प्रांगण से दोपहर दो बजे भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम रामचन्द्र भगवान की रामनवमी को शोभायात्रा निकलेगी।
जिसमे राम भक्त अपने दलबल के साथ शहर को जय श्री राम के नारों से गुंजा देंगे।
श्री सेन ने बताया कि शोभायात्रा भाटकड़ा, सम्पूर्णनंद कॉलोनी, बसस्टेण्ड रोड, सरजावाव दरवाजा, चारभुजानाथ मंदिर, सदर बाजार, से होते हुए आर्यसमाज रोड घांची वाड़ा, पेलेसरोड होते हुए महामंदिर पहुंचेगी। जहाँ प्रभु श्री राम लखन जानकी एवं हनुमान जी की आरती होगी।
तथा शोभायात्रा मेँ सर्व समाज की 60 से अधिक झाँकिया निकलेगी,  इस बार प्रभु श्री राम कि 18 फिट की एवं हनुमान जी की 15 फिट की महाकद मूर्ति आकर्षण का केंद्र होगी। शोभायात्रा मेँ नासिक के बेंड, गैर दल, संतो  के रथ, शहर के  विभिन्न मंदिरो कि भजन मंडलिया  साथ चलेगी।
इस अवसर पर महोत्सव समिति के सचिव कपिल त्रिवेदी ने आयोजन की तैयारीयों के बारे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा मेँ शामिल होने के लिए पुरे शहरवासियो को हिन्दू महोत्सव समिति के कार्यकर्ता अक्षत देकर शोभायात्रा में आने के लिए निमंत्रण देंगे उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए सर्व समाज कि 21 मार्च को एक बड़ी बैठक भी रखी गयी है जिसमे तैयारी को लेकर समीक्षा कि जाएगी। इस अवसर पर कुटुंब प्रबोधन की प्रांत संयोजक कैलाश जोशी ने भी कार्यक्रम को लेकर उपस्थित लोगो से चर्चा की। इस अवसर पर पुखराज सुथार, रंजन देवी, पवन आर्य, मंजुला खत्री, पिंकी राजपुरोहित, अंजलि राणावत, संजय अग्रवाल, तुलसाराम भील, कपिल त्रिवेदी, हिमांशु राजपुरोहित विहिप मीडिया प्रभारी,संजय वर्मा,मांगू सिंह बावली, अनिल सगरवंशी, जबर सिंह चौहान, दिनेश वैष्णव, विक्रम सिंह सोलंकी राजेंद्र सिंह, मदनलाल सेन, बाबू सिंह, मृत्युंजय दवे शिवलाल जिगर, अरुण ओझा, चिराग रावल, बलवंत सिंह भरत माली अनिल प्रजापत, जसवंत माली, मानक प्रजापत, दिनेश सुथार, गोविंद सिंह बारड़, इंदर सिंह मकवाना सहित मातृशक्ति युवा शक्ति और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button