ब्रेकिंग न्यूज़

राज के. पुरोहित का जाना राजस्थान की धरती का अपूरणीय क्षति ,प्रवासी राजस्थानियों की अंतरास्ट्रीय आवाज,

सिरोही(हरीश दवे) ।

सिरोही मूल के गाँव फुंगनी मे सामान्य परिवार में जन्मे एडवोकेट राज के पुरोहित पूर्व श्रम एवम आवासमन्त्री महाराष्ट्र शाशन के मुम्बई में असामयिक निधन की खबर सॉसल मीडिया में वायरल होने के बाद मुम्बई से लेकर जालोर शिरोही तक शोक की लहर उमड़ पड़ी। मुंबई में आज राजकीय सम्मान के साथ उनके पुत्र आकाश राज पुरोहित ने उनको मुखाग्नि दी।
उनके निधन से महाराष्ट्र भाजपा,जालोर शिरोही व प्रवासी राजस्थानियों को अपूरणीय क्षति हुई।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती तारा भण्डारी,सांसद लुम्बाराम चौधरी, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.रक्षा भण्डारी ने उनके निधन को भाजपा व रास्ट्र की गहरी क्षति बताते हुए इसे सिरोही जिले का गहरा राजनीतिक नुकसान बताया। सिरोही जिले के फूंगणी गांव से निकलकर उन्होंने मुंबई की राजनीति में राजस्थानी समाज की मजबूत आवाज बनाई!!

विस्तृत करियर

1975 की इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलन से राजनीति में कूदे, वकालत की पढ़ाई की। मुंबादेवी से चार बार (1990-2009) और कोलाबा से एक बार विधायक बने, कुल 25+ वर्ष विधानसभा में। 1995-99 में मनोहर जोशी सरकार में श्रम, दुग्ध विकास, संसदीय कार्य और बाद में गृहनिर्माण मंत्री रहे। भाजपा मुंबई अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ चेयरमैन जैसे पद संभाले।


सामाजिक योगदान


उत्तर भारतीय, खासकर मारवाड़ी-राजस्थानी प्रवासियों के मसीहा। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन महासचिव, राजस्थान एसोसिएशन सलाहकार रहे। भाडेकरू नीति, आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया। स्पष्टवादी, हाजिरजवाबी के लिए प्रसिद्ध।


अंतिम दिनों की झलक


31 अगस्त 1955 जन्मे, 18 जनवरी 2026 को 71 वर्ष की आयु में बॉम्बे हॉस्पिटल में निधन। बीएमसी चुनाव परिणाम के बाद अस्वस्थ्य, लेकिन संघर्षी जीवन जिया। उनकी विरासत राजस्थानी एकता में बनी रहेगी।
एडवोकेट राज के पुरोहित के साथ मुम्बई में भाजपा कार्यकर्ता व पत्रकार के रूप में सहयोगी के रूप में कार्य कर चुके हरीश दवे ने राज के पुरोहित के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा की शिरोही जिले व प्रवासियों की अंतरास्ट्रीय आवाज व प्रवासी हितो के सरंक्षक भले ही विधाता ने हमसे छीन लिया पर वो सदैव हमारे दिलों मे अजर अमर रहेंगे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button