ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेता माणक सोनी की ज्वेलर्स शॉप पे चोरों ने चुराए जेवरात,


सर्राफा संघ ने रखे अपने प्रतिष्ठान बंद,


11 बजे व्यापार महासंघ रैली निकाल देगा ज्ञापन,


सिरोंही(हरीश दवे)

जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों के बीच जिला मुख्यालय के सदर बाजार में चोरो ने मेसर्स कमलेश कुमार माणक चन्द सोनी की ज्वेलरी शॉप से लाखों के जेवर चोरी कर नगर में सनसनी फैला दी।

चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त को धता बताते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात बेखौफ चोरों ने भाजपा नेता मानक सोनी के पुत्र कमलेश सोनी की ज्वेलरी शॉप के ताले और शटर तोड़कर वहां रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, वारदात देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरों ने दुकान में घुसकर न केवल कीमती जेवरात चोरी किए, बल्कि अपनी पहचान छिपाने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर (DVR) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रारंभिक आकलन में चोरी गए सामान की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
सुबह जब दुकान मालिक और आसपास के लोगों ने शटर टूटा हुआ देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक सिरोही वृत)मुकेश चौधरी, कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान, पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना किया।
पुलिस अधिकारियों ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके व साइबर सेल व पुलिस मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट भी दक्षता से इस चोरी प्रकरण को हल करने में तेजी से अनुसंधान कर रही है।
शहर के मुख्य बाजार में हुई इस दुस्साहसिक चोरी ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मुख्य बाजार ही सुरक्षित नहीं है, तो पुलिस की गश्त पर सवाल उठना लाजमी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उधर सदर बाजार में हुए चोरी के दुस्साहसिक प्रकरण को लेकर सर्राफा बाजार संघ ने 2 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया।
वही व्यापार महासंघ व व्यापार मण्डल सर्राफा संघ के समर्थन व बढ़ती चोरियों की घटना व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर 11 बजे खारी बावड़ी एकत्रित होंगे।।
व आज हुई चोरी की घटना के विरोध में रैली निकाल जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपेंगे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button