पुलिस थाना कोतवाली सिरोही द्वारा सुनार की दुकान से सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी का खुलासा कर चार अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

सिरोही 20 दिसम्बर (हरीश दवे) ।

डॉ. प्यारेलाल शिवरान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा सम्पत्ति संबंधी प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सिरोही के नेतृत्व में गठित टीम व अन्य टीमों द्वारा कस्बा सिरोही में हुई नकबजनी का खुलासा किया गया। इसकी जानकारी जिला पुलिस अधीक्ष डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने पुलिस उप अधीक्षक सिरोही मुकेश चौधरी थानाधिकारी सिटी कोतवाली कैलाशदान चारण की मौजूदगी मंे पत्रकारो को दी।
प्रकरण हालातः-
पत्रकारो को जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रार्थी द्वारा थाना पर रिपोर्ट पेश की गई कि मेरी ज्वेलरी की दुकान सदर बाजार सिरोही में आई हुई है को दिनांक 15.12.2025 को रात को 8.20 पीएम पर बंद करके गया था अगले दिन सुबह 6 बजे मुझे सूचना मिली की दुकान पर ताले टुटे हुए है। तब मैं दुकान पर आया और तुरन्त पुलिस को सूचना दी की रात्रि में केाई अज्ञात चोर मेरी दुकान का शटर तोडकर उसमें से सोने व चांदी के जेवर, जिसमें चांदी वजन लगभग 18 किलो के आसपास व डिस्प्ले में रखा सोने के गहने जिनका लगभग वजन 260 ग्राम था व 20000 रूपये नकदी थे को चोरी कर लेकर गया है। वगैरा पर प्रकरण संख्या 246/16.12.2025 धारा 305ए 331(4) बीएनएस में दर्ज कर अज्ञात अभियुक्तो व माल मशरूका की तलाश प्रारंभ की गई।
दौराने तलाश जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के आदेशानुसार गठित टीमों द्वारा आसूचना संकलन किया गया तथा तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य तथ्य जुटाये गये। कस्बा सिरोही. सरूपगंज आबूरोड पालनपुर, अंबाजी आदि स्थानो पर एवं हाइवे पर टोल प्लाजा, होटल ढायो आदि पर संदिग्ध मुल्जिमान व संदिग्ध वाहन के संबंध में तथ्य जुटाये गये तथा आने-जाने के रूट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये थानाधिकारी सरूपगंज की टीम द्वारा हाइवे, टोल प्लाजा, होटल ढाबो आदि पर प्रयास कर महत्वपूर्ण तथ्य जुटाये जिससे प्रकरण में आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। चार दिनो तक लगातार टीमों द्वारा कार्य करते हुये अभियुक्तों के बारे में जानकारी जुटाई गई जिससे घटना में इन मुल्जिमानों की संलिप्तता सामने आई। जिसके आधार पर तीन अभियुक्तों को सतलासना व वडनगर गुजरात से तथा एक अभियुक्त को बडोदा, गुजरात से दस्तयाब किया गया।
अभियुक्तगण मुख्य रूप से सोने-चांदी की दुकाने एवं सुने मकानो में चोरी व नकबजनी करने के आदि है तथा गुजरात व राजस्थान में इनके उपर चोरी नकबजनी के दर्जनों आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
कैसे दिया वारदात को अंजाम-
अभियुक्तगण पूर्व में अपने वाहन से आकर ज्वैलरी की दुकानों व मकानों की रेकी करते है तथा रैकी के पश्चात वारदात के दिन अपने वाहन को दुर छोडकर मोटरसाईकिल या कार की चोरी करते है तथा उसका उपयोग चोरी नकबजनी का अपराध कारित करने में करते है तथा उस चोरी के वाहन को आगे ले जाकर छोड देते है तथा स्वयं के वाहन से भाग जाते हैं।
दिनांक 16.12.2025 को भी इसी तरह अभियुक्तगण द्वारा आबूरोड में पूर्व में एक मारूती कार को चोरी करने का प्रयास किया गया उसके पश्चात एक मोटरसाईकिल की चोरी की गई तथा उस मोटरसाईकिल से जाकर आबुरोड से एक ईको कार को चोरी किया गया एवं मोटरसाईकिल को वहीं पर छोड दिया गया। उस ईको कार से सिरोही सदर बाजार में आये तथा परिवादी की दुकान के शटर का ताला तोडकर चांदी व सोने की ज्वैलरी की चोरी की गई तथा वापिस ईको कार में बैठकर भाग गये। तत्पश्चात सरूपगंज टोल प्लाजा से आगे उस ईको कार को हाइवे के किनारे छोड दिया तथा स्वयं की कार में बैठकर भाग गये। इसी तरह दिनांक 11.12.2025 को सरूपगंज थाना क्षेत्र में अचपुरा के पास से एक मोटरसाईकिल चोरी कर सरूपगंज में मकानों के ताले तोडने की वारदात की गई व सरूपगंज टोल प्लाजा से आगे चोरी की मोटरसाईकिल को छोडकर अपनी कार ने बैठकर भाग गये। दिनांक 11.12.2025 को ही सदर बाजार सिरोही की दुकान की रेकी भी की गई थी। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 16.12.2025 को प्रातः 4.35 एएम से 4.50 एएम के बीच वारदात को अंजाम दिया गया। पत्रकारो को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान ने बताया की अभियुक्तो से विस्तृत अनुसंधान जारी है तथा इनके अन्य सहयोगियो के बारे में शिनाख्त की जा रही है। अभियुक्तो के बारे में जानकारी जुटाने व इन्हें दस्तयाब करने में पुलिस थाना कोतवाली, सरूपगंज, आबुरोड शहर, आबूरोड रिको की टीमों व डीएसटी टीम तथा डीसीआरबी (साइबर सेल) की टीमों द्वारा आपस में समन्वय कर महत्वपूर्ण कार्य किया जिससे उक्त वारदात का पर्दाफाश किया जा सका।
इस प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तगण लखनसिंह उर्फ दीपकसिंह पुत्र गुरूवचनसिंह जाति सरदार (सिकलीगर) उम्र 48 वर्ष पेशा सुअर पकडना निवासी इन्द्रा नगर स्कूल के पास खेरालु पुलिस थाना जिला मेहसाणा, रतनसिंह पुत्र कृपालसिंह जाति सरदार (सिकलीगर) उम्र 35 वर्ष पेशा सुअर पकडना निवासी पुलिस थाना सतलासना जिला मेहसाणा गुजरात, मायासिंह पुत्र करपालसिंह जाति सरदार (सिकलीगर) उम्र 36 वर्ष पेशा सुअर पकडना निवासी पीठोरी दरवाजा वडनगर पुलिस थाना वडनगर जिला मेहसाणा, सतपालसिंह पुत्र करपालसिंह जाति सरदार (सिकलीगर) उम्र 30 वर्ष पेशा सुअर पकडना निवासी घसकोल दरवाजा वडनगर जिला मेहसाणा अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य अभियुक्त भी इस वारदात में शामिल था जिसकी तलाश जारी है। इस वारदात का राजफाश करने में जिला पुलिस टीम से विभिन्न थानो की टीम गठित की गई जिसमें कैलाशदान निपु थानाधिकारी कोतवाली सिरोही, जितेन्द्रसिह उनिपु कोतवाली, सचेन्द्र रतनु सउनि कोतवाली, कसनाराम सउनि कोतवाली, दिलीपसिंह कानि 173 कोतवाली, गणपतलाल कानि 841 कोतवाली, सुरेन्द्र कानि 1034 कोतवाली, महावीरांसह कानि 702 कोतवाली, पदमपाल चालक कानि 900 कोतवाली, संजय कानि 587 कोतवाली, कपिलदेव कानि 396 कोतवाली, टीम पुलिस थाना सिरोही सदर से घनश्याम निपु थानाधिकारी सिरोही सदर, नरपतसिंह हेड कानि 723 सिरोही सदर, भजनलाल कानि 489 सिरोही, टीम पुलिस थाना सरूपगंज से ओमप्रकाश निपु थानाधिकारी सरूपगंज, नरेन्द्रसिंह सउनि सरूपगंज, बाबूलाल कानि 410 सरूपगंज, दिनेश कुमार कानि 807 सरूपगंज, बजरंगलाल कानि 1017 पुलिस थाना रोहिडा, टीम पुलिस थाना आबुरोड शहर से हरचंद निपु थानाधिकारी आबुरोड शहर, गंभीरलाल हेड कानि 687 आबूरोड शहर, ओमप्रकाश कानि 340 आबूरोड शहर, हिम्मताराम कानि 165 आबूरोड शहर, श्रवण कुमार कानि 598 आबुरोड शहर, टीम पुलिस थाना रिको आबुरोड से लक्ष्मणसिंह निपु थानाधिकारी आबूरोड रिको, बाबुलाल सउनि आबूरोड रिको, पवनसिंह कानि 266 आबूरोड रिको, मेहुल कानि 126 आबुरोड रिको, डीएसटी टीम सिरोही से कमलसिंह उनिपु, ईश्वरसिंह हैड कानि 525, लक्ष्मीलाल कानि 872, नारायणलाल कानि 796, सुन्दरलाल कानि 544, राकेश कुमार कानि चालक, डीसीआरबी टीम सिरोही से भवानीसिंह हैड कानि 758, रमेश कानि 773, नरेन्द्र कानि, सुरेश कानि रहे।


संपादक भावेश आर्य



