रामझरोखा मंदिर सिरोही में जमीन विवाद की CID जांच होनी चाहिए : इंद्रजीत सिंह राजगुरु

सिरोही (हरीश दवे)।

राष्ट्रीय बजरंग दल केंद्रीय सँयुक्त महामंत्री इंद्रजीत सिंह राजगुरु ने कहा कि राजस्थान सरकार को इस मामले में राजनीति से हटकर निर्णय लेना चाहिए। सिरोही की जनता शान्त और धार्मिक स्वभाव की है लेकिन समय आने पर उग्रता भी धारण कर लेती है।
सत्ताधारी जनप्रतिनिधिगण विकास के साथ साथ धार्मिक स्थानों पर भी ध्यान दें ताकि आपकी विश्वनीयता बनी रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में 500 वर्षों से संघर्षशील रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करे न कि जमीन हड़पने का।
इतिहास में प्रथम बार राम को काल्पनिक कहने वाली पार्टी के लोग राममंदिर की रक्षा करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं ये अच्छी बात है लेकिन जल्दी ही इस विषय पर संज्ञान लेकर मामले का निपटारा करे। अगर शीघ्र ही निपटारा नहीं किया जाता है तो अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के द्वारा भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इंद्रजीतसिंह राजगुरु
केंद्रीय संयुक्त महामंत्री
राष्ट्रीय बजरंग दल

संपादक भावेश आर्य



