तारक मेहता फेम शैलेष लोढा का जन्मदिन बाबा रामदेव होटल में मनाया

सिरोही 8 नवम्बर (हरीश दवे) ।

होटल बाबा रामदेव सिरोही पर अभिनेता, ख्याति प्राप्त टीवी कलाकार एवं अंर्तराष्ट्रीय कवि शैलेश लोढ़ा का जन्मदिवस स्थानीय बाबा रामदेव होटल में उनके प्रशंसको के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोढा की धर्मपत्नी डॉक्टर स्वाति लोढ़ा (लेखक), अरविंद भंडारी जोधपुर, होटल के डायरेक्टर रघुभाई माली, हिमांशु माली, कालू भाई माली, संजय माली, दिलीप माली होटल स्टाफ एवं कवि शैलेश लोढा के पुराने मित्र प्राचार्य अजय शर्मा, डॉ गायत्री प्रसाद, प्रदीप सिंघी, प्राची सोनी, दलपत परमार आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर बाबा रामदेव गार्डन में रघु भाई माली एवं हिमांशु माली एवं शैलेश लोढा के पुराने मित्रों ने साफा माला पहनाकर केक काटकर जन्मदिन मनाया।
इससे पूर्व सिरोही आगमन पर कवि शैलेष लेाढा व उनकी धर्मपत्नि स्वामि लोढा ने अजारी स्थित मार्कण्डेश्वर धाम स्थित सरस्वती माता मंदिर के दर्शन किये।




संपादक भावेश आर्य



