वन नेशन वन टैक्स का सपना साकार हुआ : सांसद चौधरीआत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक बड़ा कदम : सांसद चौधरी

सिरोही 21 सितम्बर(हरीश दवे)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन को जालौर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ में कार्यक्रम को देखा।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक बड़ा कदम है। कल 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी लागू हो जाएंगे। एक तरह से कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। इसका फायदा सभी वर्गों को होगा। जीएसटी उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजें खरीद पाएंगे।
पीएम ने 20 मिनट के संबोधन में जीएसटी रिफॉर्म, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि स्वदेशी के अभियान के साथ मैन्युफैक्चरिंग को गति दें। निवेश के लिए माहौल बनाएं। केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढ़ेंगे तभी सपना पूरा होगा।
संसद चौधरी ने बताया कि 2014 में जब देश ने मुझे पीएम बनाया। तब लाखों कंपनियों को अलग-अलग तरह के टैक्स के जाल से परेशानी होती थी। सामान को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचने के बीच जो खर्च बढ़ता था, वो गरीब उठाता था। अब वन नेशन वन टैक्स का सपना साकार हुआ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता बाबूलाल संगरवंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा, नक़्गर अध्यक्ष चिराग रावल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, कैलाश मेघवाल जब्बरसिंह चौहान, राजेंद्रसिंह चौहान, रामलाल परिहार, दिनेश वैष्णव, गोविंद सैनी, ललित प्रजापत, नारायण माली रमजान खान, इंदर सिंह मकवाना, अशोक कंसारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य