सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत एवं नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई।

सिरोही 16 सितम्बर(हरीश दवे)।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी के नेतृत्व में सोमवार को जिला कार्यशाला का आयोजन सन रिसोर्ट आबूरोड में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, विधानसभा सचेतक जोगेश्वर गर्ग, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, जगसीराम कोली व जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहर चलो अभियान व पंचायत ग्रामीण शिविर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया है जिसमें शहर व ग्रामीण की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविरों में भाजपा के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिक से अधिक मौजूद रहकर जनता की समस्याओं को दूर करवाने में अपना प्रयास करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की मंशा है कि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी सरकार का लाभ मिले।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विविध सेवा कार्य एवं खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य की जनता के हितों के लिए कार्यरत है। आगामी सेवा पखवाड़ा में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें खेल प्रतिभाओं को आगे लाया जाएगा। मुख्य वक्ता नारायण पुरोहित ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत जनजागृति का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में देश रक्षा के क्षेत्र में आत्म निर्भर है जिसका उदाहरण हाल ही हुए ऑपरेशन सिंदूर से मिलता है। भारत जेट इंजन, सेमी कंडक्टर, उच्च तकनीकी, अंतरिक्ष क्षेत्र, नवीनीकरण, ऊर्जा आदि में भारत आत्म निर्भर की तरफ अग्रसर है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री का वर्चुअल उद्बोधन, रक्तदान शिविर, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, प्रबुद्धजन सम्मेलन, नारी शक्ति कार्यक्रम, पौधारोपण, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि, बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, एक पेड़ मां के नाम, दिव्यांग एवं विशिष्ट जनसम्मान, नमो मैराथन, पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष जीवन आधारित संगोष्ठी, आत्म निर्भर भारत, लोकल फॉर विकल प्रचार अभियान, गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं खादी प्रोत्साहन शिविर आदि विविध आयोजन किए जाएंगे। विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल व जगसीराम कोली के सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्रसिंह चौहान, , जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, गणपतसिंह राठौड़, रामलाल रनोरा, आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक नारायण देवासी, नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म के जिला संयोजक प्रकाश रावल ने अभियान सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस दौरान सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, भाजपा जनप्रतिनिधि, मोर्चो के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक, मंडल संयोजक सह संयोजक व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


संपादक भावेश आर्य