ब्रेकिंग न्यूज़

मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पे आयोजित कर बूथ व शक्ति केंद्र को मजबूत करे : रोहित खत्री।

नगर मण्डल सिरोही में मन की बात कार्यक्रम को लेकर संयोजक ने सभी बूथ केंद्रों पे कार्य योजना बनाई।

सिरोही(हरीश दवे)।


भाजपा के 23 मंडलों के सभी बूथों पर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी की अनुशंसा पर प्रदेश द्वारा नियुक्त जिला संयोजक व सह संयोजक व सभी मंडलों के संयोजक व सहसंयोजक मण्डल टीम के साथ हर बूथ पर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी प्रसारण के बाद देखेंगे व सुनेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि शुक्रवार को बालाजी भवन में मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर सुना व देखा जाए। इसको लेकर जिला बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला बैठक के निर्देशानुसार सिरोही नगर मण्डल में मन की बात के संयोजक हरीश दवे व सह संयोजक सुश्री शीतल आर्य ने सभी बूथ अध्य्क्ष व बूथ कार्यकारिणी व शक्ति केंद्र प्रमुखों को प्रदेश संगठन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत नगर के 25 बूथों पर 5 जन की बूथ टीम के साथ हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हमे मन की बात कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा आम जन व कार्यकर्ताओं के साथ देखना है व आयोजन को सरल एप पर डाउनलोड करना है। इसी तरह सभी मंडलों में मन की बात कार्यक्रम की कार्य योजना बनाई है।
जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने जिले के सभी मंडलों के बूथों पर आयोजित होने वाले रविवार ग्यारह बजे कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता दर्ज कराने का आह्वान किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button