ब्रेकिंग न्यूज़

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को मिलना चाहिये भारत रत्न का सम्मान – पूर्व सभापति मेवाडा


मेजर ध्यानचंद को कांग्रेसी पूर्व पार्षदो ने किया श्रद्धापूर्वक याद

सिरोही 29 अगस्त (हरीश दवे) ।

राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर अरविंद पैवेलियन सिरोही में गत वर्ष स्थापित मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। नगर परिषद के पूर्व सभापति महेंद्र मेवाड़ा ने कहा कि सिरोही को खेल में आगे बढ़ाने के लिए हमे सभी को मिलकर हर मुमकिन प्रयास करने चाहिए। उन्होने दुख जताया कि हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद ने ब्रिटिशकाल में हॉकी के खेल से भारत की अर्न्तराष्ट्रीय धाक जमाई तथा उनकी जादुई स्टीक का लोहा जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने भी माना। आज दुख का विषय है कि मेजर ध्यानचंद को आजादी के बाद जो सम्मान मिलना चाहिये था वो नही मिला न ही उन्हे भारत रत्न का पुरस्कार मिला लेकिन आम भारतीय के हृदय में मेजर ध्यानचंद के प्रति गहरा सम्मान है और हम हॉकी को बढावा देकर मेजर ध्यानचंद के सपनो को पूरा कर सकते है।
पार्षद भरत धवल ने बताया कि खेल प्रेमी पूर्व विधायक संयम जी लोढ़ा ने 2023 में पैवेलियन में हॉकी के जादूगर की प्रतिमा लगवाई थी। इस दौरान पार्षद मारूफ हुसैन, मनोज पुरोहित, राजेंद्र राणा, प्रकाश डांगी, अनिल कुमार सगरवंशी आदि उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button