मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पे भाजपा कार्यकर्ता सुने व सरल एप पर अपलोड करें -विधायक समाराम

सरूपगंज (हरीश दवे) ।

भाजपा जिला संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ व मन की बात कार्यक्रम के जिला व मण्डल संयोजक व सह संयोजक की आवस्यक बेठक बालाजी धर्मशाला सरूपगंज में विधायक आबू पिंडवाड़ा समाराम गरासिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह राणावत व जिला संयोजक मगन लाल कोली, प्रधान हसमुख मेघवाल व जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने भी मन की बात आयोजन व जिला संगठन के कार्यक्रमों की मंडलों में सहभागिता सुनिश्चित की।
मंच संचालन करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष गनपत सिंह राठौड़ ने सभी मंडलों के संयोजक व सह संयोजकों को मन की बात आयोजन की रूपरेखा दी व हर बूथ व शक्ति केंद्रों पर 5 कार्यकर्ताओं की टीम बना विशाल पैमाने पर हर बूथ पर आम जन व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को देखने की रूप रेखा तय की।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने संगठन की योजनाओं से रूबरू करवाया व सभी अभियानो को मंडलो में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सफलतापूर्वक आयोजित करने की बात कही। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने पीएम मोदीजी के मन की बात व कार्यक्रम को 31 अगस्त को 23 मंडलो में कार्यकर्ताओ को भारीजोश के साथ मनाने का आह्वान किया व बूथो पर पर्याप्त स्थिति में कार्यकर्ताओ को संख्या के साथ जोडने पर बल दिया जिसमें उस बूथ में रहने वाले प्रदेश, जिला, प्रकोष्ठ, मोर्चा व मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शिरकत करें। उन्होने आगामी पंचायतीराज चुनावो में दम खम के साथ जुटने का आह्वान करते हुए आगामी पंचायतीराज चुनावो में भाजपा का परचम लहराने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि समाराम गरासिया ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ व विकास योजनाओ से आमजन को लाभान्वित करवाने के साथ मन की बात कार्यक्रम को पूरी तरीके से सफल बनाकर सरल एप पर आयोजन को डाउनलोड करने की बात दोहराई। उन्होने कहा कि जिला संगठन व मंडलो में प्रदेश संगठन के अभियान तो सम्पन्न होते है लेकिन उन्हे संगठन की एप व सरल एप पर अपलोड नही किया जाता जिस बारे में कार्यकर्ता सरल एप अपलोड कर संगठन के कार्यक्रम व रीति नीति को अपनाये।
इससे पूर्व मंचा सिन पदाधिकारियो का जिला संयोजक मगनलाल कोली व सहसंयोजक चेतन दवे व भाजपा पदाधिकारियो ने भाजपा का दुपट्टा पहना अतिथियो का स्वागत किया तथा मन की बात के 23 मंडलो के मौजूद संयोजक व सहसंयोजको का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने दी।



संपादक भावेश आर्य



