ब्रेकिंग न्यूज़

बाजते गाजते आये गणपति बप्पा मोरया, शहर में निकली विराट शोभायात्रा ,


नगर के विभिन्न गणेश मंडलों की निकली झांकिया,
झूम कर नाचे गणेश भक्त,


पुलिस प्रशासन की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था,


सिरोही (हरीश दवे) ।

सिरोही नगर व आस पास के गांवो में गणेश महोत्सव पर्व धूमधाम से प्रारम्भ हुआ। सुबह से ही नगर के विभिन्न वार्ड मोहल्लों व अपने घरों में भगवान गणपति को बाजे गाजे के साथ स्थापना के लिए लाया जा रहा था। नगर के प्रमुख गणपति मंदिर खारी बावडी स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में सदर बाजार व गणेश मण्डल द्वारा जोरदार तैयारियां आयोजन को लेकर की गई है, मंदिर तथा बाजार रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है तथा समाचार लिखे जाने तक खारी बावडी से भगवान गणेश की विराट शोभायात्रा शहर के विभिन्न गणेश मंडलो की आकर्षक मूर्तियो झांकियो के साथ ढोल नगाडो व डीजे की धून पर प्रारम्भ हुआ जिसमें गणेश भक्त गणपति बप्पा मोरया के जयकारो के साथ झूम रहे है, और इन्द्र देव भी मंद फुहारो के साथ वातावरण में ठंडक घोल रहे है। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से भगवान गणेश की शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन व यातायात पुलिस ने जोरदार प्रबंध किये है।तथा पुलिस उपाधीक्षक वृत सिरोही व थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ पूरे यात्रा पथ पर नजर गड़ाए थे।


शहर के अतिप्राचीन बडी ब्रह्मपुरी स्थित गणेश मंदिर, रामझरोखा मंदिर, देवेश्वर महादेव मंदिर में भी गणेश महोत्सव को लेकर आयोजन हो रहे है व रात्रि में महाआरती हुई। तथा गोयली चौराया व्यापार मंडल की ओर से 11 वा गणेश महोत्सव कार्यक्रम का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। रात्रि में अनेक गणपति स्थापना स्थलो पर भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम व महाआरती हुई। आज सायं खारी बावडी से प्रारम्भ हुई विराट शोभायात्रा में पूरा शहर हजारो की तादाद में नगरवासी झांकियो का दर्शन करने उमड पडे। खारी बावडी, सदर बाजार, पैलेस रोड, नीलवणी चौक, आयुर्वेदिक चौराया व सरजावाव दरवाजे पर शोभायात्रा का जगह जगह व्यापारी व आम गणेश भक्तो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तो अनेक स्वयं सेवी संस्थाओ व विहिप ने शोभायात्रा में भक्तो के लिये शीतल पेय ज्यूस व दूध के शरबत व मोदक की प्रसादी का वितरण किया।
विहिप ने लालवेरा के बाहर गणेश भक्तो के जल पान की सुंदर व्यवस्था की है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button