ब्रेकिंग न्यूज़

शिवगंज नगर काँग्रेस कमेटी की बैठक में संयम लोढ़ा ने बीजेपी की डबल इंजन पर सरकार पर किया प्रहार


शिवगंज(हरीश दवे)।


नगर काँग्रेस कमेटी शिवगंज की बैठक आज स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा रहे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी एडवोकेट अश्विनी कुमार, यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष यशवीर सिंह सूरा तथा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक लक्ष्मण सिंह सांखला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।
पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने शिवगंज नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा हमेशा समानता, भाईचारा और सर्वधर्म समभाव पर आधारित रही है। कांग्रेस ने हमेशा जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर हर गरीब, किसान, मज़दूर, नौजवान और महिला के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है।
उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में सत्ता में बैठी डबल इंजन सरकार जनता को मूलभूत मुद्दों – बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की बदहाली और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी समस्याओं – से भटकाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार विकास की बजाय धर्म और जाति के नाम पर जनता को बांटने और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।
लोढ़ा ने कहा धर्म इंसान को जोड़ने का काम करता है, लेकिन भाजपा धर्म के नाम पर समाज को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है। यह हमारे संविधान और लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है।”
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को एकता में शक्ति का संदेश दिया है। महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे नेताओं ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें किसी भी धर्म, जाति या वर्ग के साथ भेदभाव नहीं था।

संयम लोढ़ा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएं और भाजपा के फैलाए हुए झूठे प्रचार का डटकर जवाब दें। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि जनता कांग्रेस के साथ खड़ी होकर इस भ्रामक राजनीति को करारा जवाब देवे ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी एडवोकेट अश्विनी कुमार ने शिवगंज नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताक़त उसका संगठन और कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को सिर्फ़ वादों और जुमलों से गुमराह करती है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा धरातल पर विकास और जनकल्याण के काम किए हैं।
अश्विनी कुमार ने कहा भाजपा की राजनीति नफरत फैलाने और धर्म के नाम पर वोट बटोरने तक सीमित है। जनता की असली समस्याएँ – महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की बदहाली – पर भाजपा चुप है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और भाजपा की झूठी नीतियों का पर्दाफाश करें।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष यशवीर सिंह सूरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दौर युवाओं का है और कांग्रेस ही वह पार्टी है जो युवाओं के सपनों को साकार करने की क्षमता रखती है।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने युवाओं को केवल बेरोजगारी, पेपर लीक और झूठे वादे दिए हैं। जिस उम्र में युवाओं को रोजगार, अवसर और आगे बढ़ने का मंच मिलना चाहिए, उस उम्र में उन्हें सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।”

सूरा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को अपनाएं और जन-जन तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से शिक्षा, रोजगार और समान अवसर की पक्षधर रही है और यही कारण है कि आज भी युवाओं का विश्वास कांग्रेस में सबसे मज़बूत है।
राष्ट्रीय समन्वयक लक्ष्मण सिंह सांखला ने युवाओं से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस प्रकाश मीणा तथा जिलाध्यक्ष एनएसयूआई चम्पा लाल तरीगर ने भी संक्षिप्त उद्बोधन दिए और संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया।
नगर अध्यक्ष डॉ. हनवंत सिंह मेड़तिया ने नगर कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वजिंग राम घांची , हरीश राठौड़,ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रावल,पूर्व पार्षद किस्तूर चंद घांची , जगवीर सिंह,राजू सिंह,मालम सिंह, हबीब शेख़ , पुरुषोत्तम मिन्हास,सुमित परमार, जयसिंह राठौड़,रघुनाथ मीना, कांति लाल परमार , जूली जैन , सीमा गहलोत,नेहा कुमारी ,सुरेश सिंह राव , कुशल सिंह देवड़ा, सरदार बलबीर सिंह, सज्जाद शाह रवीन्द्र रावल सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button