ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगा रैली से देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया शहर


सिरोही(हरीश दवे) ।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अहिंसा सर्किल पर तिरंगा रैली को जिला कलक्टर अल्पा चौधरी ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली के दौरान स्कूली विद्यार्थियों और अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में पूरा शहर देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बुधवार को जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरती हुई तिरंगा रैली ने देश भक्ति का संदेश दिया साथ ही इस महा अभियान में सहभागिता भी प्रसारित की।
इस रैली में जिला कलक्टर अल्पा चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चन्द अग्रवाल, उपखंड अधिकारी हरीसिंह, जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षा, नगरीय निकाय के अधिकारी- कर्मचारीगण समेत विभिन्न स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लिए व देश भक्ति से ओत प्रोत संदेशों के साथ शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः अंहिसा सर्कल पर पहुंचें।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button