ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रैक्टर के टायरों से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद,

एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता (पति-पत्नि) को किया गिरफतार,

अवैध डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रैक्टर को किया जब्त,

बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 08 लाख रूपये,

सिरोही(हरीश दवे)।

नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही डॉ. प्यारे लाल शिवरान के द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभुदयाल धानिया आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन व मनोज गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में टीकमाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री के नेतृत्व मे शनिधाम मन्दिर के पास रोड पर कार्यवाही करते हुए एक बिना नम्बरी महिन्द्रा ट्रेक्टर चैसिस नम्बर MBNPFAEDENNE00124 व इंजन नम्बर NNE7EGE0043 के पीछे के दोनों बडे टायरो में से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त परिवहन करते हुए एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस प्रकरण में आज 13 अगस्त को श्री टीकमाराम उनि थानाधिकारी पुलिस

थाना कालन्द्री मय जाब्ता शनिधाम मंदिर के पास दौराने नाकाबन्दी वाहन बिना नम्बर महिन्द्रा ट्रेक्टर चैसिज नम्बर चैसिस नम्बर MBNPFAEDENNE00124 व इंजन नम्बर NNE7EGE0043 की तलाशी के दौरान ट्रेक्टर के पीछे के दोनो बडे टायरो से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता (पति-पत्नि) को गिरफ्तार किया आरोपियों के विरूद्ध जुर्म धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण पंजिबद्व किया गया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 08 लाख रूपये है।

इस प्रकरण में पुलिस ने अभियुक्त हकरचन्द पुत्र लक्ष्मण जाति मीणा (डोडीयार) उम्र 42 वर्ष पेशा ड्राईविंग निवासी बदुपाडा पीएस पाटन जिला बांसवाडा।

सुगना पत्नि हकरचन्द जाति मीणा (डोडीयार) उम्र 40 वर्ष पेशा मजूदरी निवासी बदुपाडा पीएस पाटन जिला बांसवाडा को गिरफ्तार किया।

इस करवाई में पुलिस टीम में टीकमाराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री। दिनेश कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना कालन्द्री।
नारायणलाल चालक कानि. 580 पुलिस थाना कालन्द्री। (विशेष भुमिका) विनोद कुमार कानि. 594 पुलिस थाना कालन्द्री।
भीखाराम कानि. 279 पुलिस थाना कालन्द्री।
सुरेश कुमार कानि. 853 पुलिस थाना कालन्द्री।
राजेन्द्र कुमार कानि. 1029 पुलिस थाना कालन्द्री।
सुश्री जसपाल महिला कानि. 1093 पुलिस थाना कालन्द्री की विशिष्ट भूमिका रही।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button