भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

8a9ee25e-b2fd-48f7-9677-188d0e48e009.jpg

सिरोही(हरीश दवे) ।

रविवार को भाजपा सिरोही नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में और निधन 27 जुलाई 2015 को हुआ था। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने अद्वितीय योगदान से भारत को गौरवान्वित किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और रक्षा अनुसंधान,विकास संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईं। उनके नेतृत्व में भारत ने अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलों,परमाणु का सफलतापूर्वक परीक्षण किया और देश को परमाणु संपन्न देश में विश्व में अपना स्थान दिलायी। इसलिए उन्हें मिसाइल मैन कहा जाता है। भारत को विश्व पटल में पहचान दिलाई,इतिहास रचा और भारत का नाम उंचा किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष नारायण देवासी, मंडल अध्यक्ष चिराग रावल, राजेंद्र सिंह चौहान, रमजान खान, हरीश दवे, इमरान खान, इंद्र सिंह मकवाना, इरशाद कुरैशी, गोविंद सैनी उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य