ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा सिरोही नगर मंडल ने बूथों में सुनी मन की बात

सिरोही(हरीश दवे)।

भाजपा नगर मंडल सिरोही ने रविवार को सिरोही नगर के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न 253,254,256,257,258,269,270,273,276,277 बूथ संख्या में मन की बात सुनी।
पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत शुभांशु शुक्ला से की। पीएम मोदी ने कहा,शुभांशु जैसे ही अंतरिक्ष से लौटे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूरा देश गर्व से भर गया। अगस्त 2023 में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद साइंस और स्पेस को लेकर देश में नया माहौल बना। इसे लेकर बच्चों में जिज्ञासा जागी। अब छोटे-छोटे बच्चे भी कहते हैं कि हम भी स्पेस में जाएंगे।पीएम मोदी ने कहा,आपने ‘इंस्पायर मानक’ अभियान का नाम सुना होगा। इसमें हर स्कूल से 5 बच्चे चुने जाते हैं और हर बच्चा नया आइडिया लेकर आता है। चंद्रयान 3 के बाद इनकी संख्या दो गुनी हो गई है। स्पेस सेक्टर में स्टार्टअप भी तेजी से बढ़ रही हैं। अगले महीने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे है। आप इसे कैसे मनाएंगे। मुझे नमो भारत ऐप पर जरूर मैसेज भेजिएगा।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यूनेस्को ने 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। पीएम मोदी ने सभी किलों का इतिहास संक्षेप में पेश किया है। पीएम मोदी ने कहा,बिहार का मुजफ्फरपुर शहर, तारीख 11 अगस्त 1908। लोगों की आंखों में आंसू थे और दिलों में ज्वाला। एक जेल में 18 साल का युवक अंग्रेजों के खिलाफ अपना देशप्रेम व्यक्त करने की कीमत चुका रहा था। जेल के अंदर अंग्रेज अफसर उसे फांसी देने की तैयारी कर रहे थे। उस युवा के चेहरे पर भय नहीं था बल्कि वो गर्व से भरे हुए थे। वो वीर युवा थे खुदीराम बोस।पीएम मोदी ने कहा, “अगस्त का महीना क्रांति का महीना है। 1 अगस्त को लोकमान्य बालगंगाधर की पुण्यतिथि होती है। 8 अगस्त को गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। हालांकि, आजादी के साथ बंटवारे की टीस भी जुड़ी है। इसलिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। 7 अगस्त को ‘नेशनल हैंडलूम डे’ को भी 10 साल पूरे होने वाले हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी,नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल,कैलाश मेघवाल,राजेंद्र सिंह चौहान, गोविंद सैनी, इंदर सिंह मकवाना, रमजान खान, जबर सिंह चौहान, गीता पुरोहित, संजय सिंह ,हितेश माली, रतन प्रजापत, हरिश दवे,अशोक कंसारा, प्रवीण राठौर, दमयंतीडाबी, प्रीति चौहान,कांतिलाल मेघवाल,सहित कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर मन की बात सुनी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button