गुलाबगंज-माउंट आबु के बीच बनने वाली रोड़ से होगा सिरोड़ी सेक्टर का अभूत पूर्व विकास – लुम्बारामचौधरी

सिरोही(हरीश दवे)।

जालौर सिरोही के लोकप्रिय सांसद लुंबाराम चौधरी के अथक प्रयासों से राजस्थान के एकमात्र पर्यटक स्थल माउंट आबू जाने हेतु एक ओर वैकल्पिक रोड गुलाबगंज से माउंट आबू केंद्र सरकार से सैंक्शन करवाने के लिए सिरोड़ी सेक्टर के आसपास के कई ग्रामवासियों ने सांसद लुंबाराम चौधरी का मल्लार्पण एवं साफा पहनकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में सांसद लुम्बा राम चौधरी ने ग्रामीणों से कहा कि गुलाबगंज से माउंट आबू बनने वाली रोड से सिरोड़ी एवं अनादरा सेक्टर का बहुआयामी विकास होगा और यह केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला है।सांसद लुंबाराम चौधरी ने बताया कि इस रोड हेतु मंत्री नितिन गडकरी ने 205 करोड़ रुपए सैंक्शन किया हैं।स्वागत कार्यक्रम में किसान नेता दीपेंद्र सिंह पीथापुरा,सिरोड़ी थाना के 20 गांव माली समाज अध्यक्ष देवाराम माली,अमृत माली पामैरा,हीरालाल माली सिरोड़ी,मीठालाल माली पीथापुरा, कानाराम सानवाड़ा आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य



