भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

सिरोही(हरीश दवे)।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को संतोषी माता मंदिर के वहां महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर 485 वि जन्म जयंती मनाई गई।कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कीं। कार्यक्रम में जयघोष की गूंज सुनाई दी।
महाराणा प्रताप का जन्म ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को हुआ था। वे मेवाड़ के सिसोदिया वंश के योद्धा थे। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर के सामने झुकने से इनकार कर दिया था।कार्यकर्ताओं ने उनके शौर्य,साहस और बलिदान को याद किया।उनका जीवन हमे सिखाता हे कि कैसे मातृभूमि की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना किया।महाराणा प्रताप सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक प्रेरणा हे जिन्होंने कभी हार नहीं मानी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चिराग रावल,पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण,लोकेश खंडेलवाल,यूवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली,महामंत्री प्रकाश पटेल,कैलाश मेघवाल,उपाध्यक्ष मानक सोनी,नारायण माली,मदन सैन,गोविंद सेनी,कल्पना पुरोहित,नगर मंत्री हरिकिशन रावल,ललित प्रजापत,लुंबाराम राणा,शिवलाल जीनगर, मणि देवी ,इंदर सिंह मकवाना,गोविंद सिंह बारठ,भभूत मल प्रजापत,गोविंद प्रजापत,धनपत सिंह राठौर,बाबूसिंह माकरोडा,रामलाल परिहार,जीतू खत्री,महेंद्र सिंह परमार ,दमयंती डाबी,जबर सिंह चौहान,हरीश दवे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


संपादक भावेश आर्य