ब्रेकिंग न्यूज़

सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की भावना से यज्ञ में आहुति अर्पितकर विश्वकल्याण की प्रार्थना की।


बुद्ध पूर्णिमा को गायत्री परिवार का गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान

सिरोही(हरीश दवे) ।

राष्ट्र को समर्थ व शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के अंतर्गत शहर सहित जिले भर में सैकड़ों घरों में महायज्ञ किया गया। इसमें परिवार के सदस्यों ने सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की भावना से यज्ञ में आहुति अर्पित कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की।
गायत्री परिवार के ट्रस्टी एवं मीडिया प्रभारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गायत्री यज्ञ एक अभियान है जो अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा घर-घर गायत्री मंत्र और हवन के माध्यम से देश और दुनिया में शांति और समृद्धि लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी रमेश गोमतीवाल ने बताया कि गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान एक विश्वस्तरीय आध्यात्मिक प्रयोग है जो विश्व स्तर पर लगभग करोडों़ घरों में यज्ञ कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। लक्ष्य से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ कार्यक्रम हुए।
वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ं 12 मई बुद्ध पूर्णिमा को देश भर में प्रातः 9 से 12 बजे के मध्य यज्ञ करायें गये। उन्होने बताया कि सिरोही जिले में गायत्री परिजनों ने अपने क्षेत्र के घरों, कॉलोनियों, ग्रामों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, मंदिरों एवं धार्मिक संस्थाओं में जाकर एक तय समय में गायत्री यज्ञ संपन्न करवाया।
उन्होने बताया कि जिले भर में करीब दो हजार से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ हुआ। उन्होने बताया कि गायत्री परिवार के परिवाजक राधेश्याम, गायत्री महिला मंडल की उर्मिला खण्डेलवाल,शुचिता गोमतीवाल,शालिनी वर्मा ,इन्द्रा खत्री, सुधा बहन, कोमल, सपना, कुमकुम, अंजलि ,नंदा खंडेलवाल, सुमित्रा प्रजापत ,हरिश खण्डेलवाल,नरेन्द्र शर्मा,रमेश गोमतीवाल,कन्हैयालाल पुरोहित,गोविन्द खण्डेलवाल,हेमंत खत्री,हितेश खण्डेलवाल सहित कई परिजनो ने यज्ञ कार्यक्रम मेे सहयोग दिया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button