ब्रेकिंग न्यूज़

वक्फ सुधार जनजागरण अभियान सियावा मण्डल की कार्यशाला सम्पन्न।


आबूरोड(हरीश दवे) ।

भाजपा प्रदेश संगठन के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष डा.रक्षा भंडारी व वक्फ सुधार जन जागरण अभियान जिला संयोजक नारायण जी देवासी निर्देशानुसार भाजपा ग्रामीण मंडल सियावा आबूरोड में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की कार्यशाला सम्पन्न हुई।
कार्यशाला में मगनदान चारण नगरपालिका चेयरमैन आबूरोड व सियावा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह डाभी की अध्यक्षता व कार्यशाला संयोजक अनवर हुसैन पठान उर्फ राजु भाई,सह संयोजक सवाराम के द्वारा सियावा मंडल का कार्यक्रम गांव सुरपगला में आयोजित किया गया जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भाग लिया एवं पुरे मंडल से सभी भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया
कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले मां भारती की तस्वीर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए दिप प्रज्जविलत कर माल्यार्पण करते हुए भारत माता कि जय कारों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और सभी अतिथियों का मान सम्मान से पार्टी के दुपट्टों से स्वागत किया गया।
और सबसे पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 तारीख को 28 लोगों की हत्या की गई थी उन आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

जिसके बाद सर्व प्रथम नगरपालिका चेयरमेंन मगनदान चारण ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वक्फ सुधार नियमों को संसोधन करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के गरिब तबके के लोगों को ध्यान में रखते हुए बहुत ही अच्छा निर्णय लिया है और यह नियम सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जानना और समझना है अतः कोई भी भ्रांतियां नहीं फैलाएं और सभी के लिए अच्छा साबित होगा।
अल्पसंख्यक समुदाय से अनवर खान सदर ने अपने समाज को संबोधित करते हुए पुर जोर से कहा कि आज हमें और हमारे पूरे समाज को कांग्रेस के लोगों ने भ्रमित करके रखा हैं और अब हमें इनके बहकावे में नहीं आना है और हमारे लिए अपने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और हमारी समाज में बहुत विकास हुआ है।
सियावा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह डाभी ने संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ सुधार कानून को पढ़कर समझना है और अल्पसंख्यक समुदाय की माताओं बहनों एवं गरिब श्रेणी के सभी लोगों के लिए यह नियम बहुत अच्छा साबित होगा।
कार्यक्रम में शामिल सुरपगला पंचायत सरपंच/प्रशासक जीवाराम गरासिया, भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष करण मेवाडा, मंडल महामंत्री गेनाराम गरासिया, तुषार त्रिवेदी, मंडल मंत्री सुरेश कुमार कोली,बुथ अध्यक्ष नारायण देवासी, मोती रामजी सियावा,खिमाराम,अनवर खांन सदर,जरिन खांन,असरफ खांन, इमरान खान मोहनीफ, अफजल खांन,सफि मोहमद,जगमाल,चौपाराम, अमराराम,हिदाराम,लसमाराम, नारायण देवासी,भावाराम देवासी, अर्जुन राम,रावाराम, नोपाराम,दिताराम,व अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button