ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा का जिलास्तरीय होली स्नेह मिलन कार्यक्रम कल

सिरोही(हरीश दवे)।

भाजपा का जिलास्तरीय होली स्नेह मिलन कायर्क्रम रविवार 16 मार्च को सुबह 10:30 बजे पणिहारी गार्डन सिरोही में रखा गया है।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि भाजपा का जिलास्तरीय होली स्नेह मिलन कायर्क्रम रविवार 16 मार्च को सुबह10:30 बजे होगा। जिसमें राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया, जिलाध्यक्ष रक्षा भंड़ारी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व विधायक जगसीराम कोली के सानिध्य में होगा। जिसमें भाजपा के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी, प्रकोष्ठ व विभाग के जिला संयोजक व पदाधिकारी एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।


संपादक भावेश आर्य