महिलाओं ने मेहनत, संघर्ष व संकल्प से समाज मे अलग पहचान बनाई है : जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
सिरोही 8 मार्च(हरीश दवे)।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सिरोही में ग्रामीण विकास व पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी के सानिध्य व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दक्षा देवड़ा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में केक काटकर सबको बधाई दी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास व संघर्ष से इतिहास रचा है आज भारत की राष्ट्रपति एक महिला है महिला हर क्षेत्र में आगे हैं शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं तेजी से असगे बढ़ने से आज लड़का लड़की में कोई भेदभाव नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि महिला आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अनेक योजनाएं चलाई है जिसका लाभ महिलाओ को लेना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि मेहनत, संघर्ष व संकल्प से समाज मे अलग पहचान बनाई है आज हर क्षेत्र मे महिला पुरुषों से आगे हैं उन्होंने कहा कि आज की महिला आत्मनिर्भर महिला है तेजी से उनके अंदर बदलाव आ रहा है आज हर बेटी को पढ़ना चाहिए जिससे वह अपने भले बुरे का सोच सके।

जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि भारत प्रारम्भ से ही महिला को एक शक्ति के रूप में देखता आ रहा है प्रत्येक महिला को खुद का आंकलन करना होगा व मजबूती के साथ अपने संकल्प को सिद्ध करके आगे बढ़ना होगा।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दक्ष देवड़ा ने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में महिला आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अलग-अलग कोर्स करवाए जाते हैं इसका लाभ सभी महिलाओं को लेना चाहिए से वह आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सक्षम बना सके।
आरसेटी निदेशक कैलाश गहलोत ने बताया की आरसेटी प्रशिक्षण के द्वारा अपने स्वयं का रोजगार एवं सफल उद्यमी बनने हेतु गरीब व BPL परिवारों का बेहतर विकल्प बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने व प्रशिक्षण केंद्र की जानकारी गांवों में जाकर केंप के माध्यम से बेरोजगार लोगों को उपलब्ध करवाई जाती है । साथ ही इच्छित प्रशिक्षण के पश्चात खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिये बैंको द्वारा लोन उपलब्ध करवाने की जानकारी दी । इस अवसर पर गाव भूतगाव में संचालित जुट प्रोडक्टस उधमी की 25 युवतियों एवं गाव अचपुरा में संचालित सोप एंड डिटर्जेंट मेकिंग की 28 युवतियों ने सहभागिता की ।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन लोगों को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। मंच संचालन भाजपा जिला मंत्री प्रकाश रावल ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, भाजपा जिला महामंत्री सीमा त्रिवेदी जिला मंत्री पायल जोरावत कार्यकर्ता भूबाराम माली, बाबूलाल सगरवंशी, नारायण देवासी, मीडिया प्रभारी मंजुला चारण, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, महिपाल चारण, लोकेश खंडेलवाल, महेंद्र माली, प्रवीण राठौड़, शंकर सिंह परिहार, मनी देवी, दमयंती डाबी, गीता पुरोहित, आरसेटी स्टाफ महिपाल चौधरी, विवेक माली, भँवर लाल, प्रवीण वाघेला, कैलाश माली ललित एवं जुट प्रोडक्टस उधमी ट्रेनर – शीतलबेन सुथार एवं देवराज हार्दिक देवासी, रामलाल मेघवाल, प्रकाश पटेल, गोविंद माली, माणकचन्द सोनी,गोविन्द माली, भंवर माली, राजेन्द्र सिंह चौहान, ललित प्रजापत, कैलाश मेघवाल गोविंद सेनी, इंदरसिंह मकवाना,रामेश्वर कंसारा, हिम्मत छिपा, सोनिया, जितेंद्र गर्ग उपस्थित रहे ।


संपादक भावेश आर्य