सी ओ स्काउट एमआर. वर्मा को बार टू मेडल ऑफ़ मेरिट अवार्ड से राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने किया सम्मानित,

सिरोही(हरीश दवे)।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अवार्ड समारोह राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा जयपुर मे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया ,इस समारोह में सिरोही ज़िले के सी ओ स्काउट एम आर वर्मा को स्काउट गाइड संगठन में लगातार सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं स्टेट चीफ कमिशनर निरंजन आर्य ने बार टू मेडल ऑफ़ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया यह अवार्ड राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संगठन का सर्वोच्च अवार्ड है इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि स्काउट गाइड सेवा भावी संगठन है इससे जुडने से स्काउट गाइड में देश सेवा की भावना जागृत होती है और राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य ने कहा कि राजस्थान में स्काउट गाइड की गतिविधियां बेहतरीन ढंग से आयोजित हो रही है और डायमंड जुबली जम्बूरी तमिलनाडु में भी पूरे भारतवर्ष में राजस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राजस्थान का गौरव बढ़ाया है इस राज्य स्तरीय अवार्ड समारोह में स्काउट गाइड संगठन को सहयोग देने पर संगठन का धन्यवाद बैच स्काउट गाइड संगठन में सराहनीय सेवा देने पर बार टू मेडल ऑफ़ मेरिट अवार्ड एवं स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार भी वितरित किए गए सिरोही ज़िले के सी ओ स्काउट एम आर वर्मा को स्काउट गाइड संगठन का सर्वोच्च अवार्ड प्राप्त होने पर बाबूसिंह राजपुरोहित सहायक राज्य संगठन आयुक्त मंडल जोधपुर रामजस लिखाला गणपतसिंह देवडा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार दवे जिला कोषाध्यक्ष अजय माथुर नरेश परमार मनसा राम मडिया मूलसिंह भाटी कालू सिंह देवडा रमेशचंद्र आगलेजा बाबूलाल सैनी जोगाराम सोलंकी प्रताप राम प्रजापत कमल किशोर पुरोहित लक्ष्मीलाल बुनकर प्रह्लाद राय वर्मा रामावतार सबलानिया संतोष कुमार दवे मुकेश कुमार गणपत सिंह भाटी दिलीप कश्यप सरोपा राम माली राधेश्याम राणा महेश कुमार कालावत शरद कुमार शर्मा राम कृष्ण शर्मा दीपेश कुमार शर्मा एल आर शर्मा योगेंद्र सिंह राठौड़ गिरिराज गरग सुजान सिंह तुलसीराम प्रजापति गोपालसिंह राव धीरसिह श्रीमती सरोज वर्मा श्रीमती संतोष आर्य शर्मीला डाबी पिंकी मीना अभिषेक वर्मा अनिकेत वर्मा मोहित कुमार अग्रवाल रोहित कुमार लक्ष्मण कुमार कीर ओमप्रकाश कुमावत मोहित कलावंत सूरज कलावंत आकाश कुमार व ज़िले के स्थानीय संघ सचिव स्काउटर गाइडर एवं स्काउट गाइड और रोवर रेंजर ने वर्मा को बधाई दी है

संपादक भावेश आर्य